{"_id":"5e05141b8ebc3e87ab491b82","slug":"2-lakh-thug-lalitpur-news-jhs155991338","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर नौकरी का झांसा देकर दो लाख व दस्तावेज हड़पने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर नौकरी का झांसा देकर दो लाख व दस्तावेज हड़पने का मामला दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने षड्यंत्र व धोखाधड़ी से नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी गाजियाबाद और मथुरा के रहने वाले हैं।
मोहल्ला नेहरुनगर टौरिया मंदिर के पास निवासी ऋषि शुक्ला पुत्र अनुरोध शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2017 में चार जानने वाले लोगों ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया और पांच लाख रुपये देने की बात कही। दो लाख रुपये व जरुरी दस्तावेज उन्हें दे दिए गए। इस पर विपक्षीगणों ने शीघ्र ही नौकरी लगवाने का अश्वासन दिया। लेकिन, काफी समय बीत गया तो पैसे वापस मांगे। इस पर बताया कि नौकरी का लेटर आने वाला है। लेकिन, बाद में पता चला कि आरोपियों ने दस्तोवजों पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों रुपये का घोटाला कर दिया है। पैसा और कागज वापस मांगने पर गॉली-गलौज करते हैं और देने से मना कर रहे हैं। दोबारा मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर साजिश कर दस्तावेज व रुपये लेने के मामले में गाजियाबाद के मोरता निवासी शीलू त्यागी, मथुरा के कोसीकलां निवासी भूप सिंह जादौन, मथुरा के अकबरपुर निवासी वासुदेव सिसौदिया पुत्र ओमप्रकाश व गाजियाबाद के मोरता निवासी प्रत्यनाम त्यागी पुत्र शीलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।