फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1.96 crore profit budget passed in board meeting

Lalitpur News: बोर्ड की बैठक में 1.96 करोड़ लाभ का बजट पास

Sat, 10 Jun 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
1.96 crore profit budget passed in board meeting
महरौनी। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में चेयरमैन नीलम बडौनियां ने कहा कि नगर में विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि बरसात से पहले नाले और नालियों की तली झाड़ सफाई करा ली जाए। ताकि नगर में जलभराव की समस्या न हो। बैठक में वर्ष 2023-24 का आय-व्यय का बजट 1.96 करोड़ लाभ का पारित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत की बोर्ड की पहली बैठक चेयरमैन नीलम बडौनियां की अध्यक्षता में हुई। लेखाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023–24 की अनुमानित आय 21.57 करोड़ के सापेक्ष 19.61 करोड़ व्यय का पेश किया। इसमें 1.96 करोड़ लाभ का बजट होने पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। सदस्यों ने अपने वार्डों में सीसी सड़क, नाली निर्माण‚ विद्युत व्यवस्था‚ पेयजल और साउंड सिस्टम को सही कराने आदि पर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने तत्काल प्रभाव से उक्त कार्यों की मरम्मत‚ नवीन निर्माण एवं सामग्री आपूर्ति करने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने से पहले नगर के समस्त नाले नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जाए, ताकि नगर में किसी भी स्थल पर जलभराव संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नगर में प्रतिदिन साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, सभासद सुखवती‚ रविकुमार‚ अनूपकुमार‚ अंगूरीदेवी‚ नीलेश श्रीवास्तव‚ जाकिर अली‚ सुखवती साहू‚ प्रेमनारायण साहू‚ रितुसिंह‚ सुनीता शर्मा‚ पवन कुमार जैन‚ सुशीलादेवी‚ मुकेश श्रीवास्तव सहित कार्यालय कर्मचारीगण मौजूद रहे।


वार्ड 12 के सभासद ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वार्ड 12 के सभासद पवन कुमार जैन बाहर गए हुए थे जिस वजह से वह शपथ नहीं ले सके। शनिवार को बोर्ड बैठक शुरू होने के पहले चेयरमैन नीलम बडौनियां ने पवन कुमार जैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed