फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   195 transfarmer blowed, 395 demanded

महीने भर में फुक गये 195 ट्रांसफार्मर, दीपावली को भेजी 395 की डिमांड....

Tue, 03 Nov 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
195 transfarmer blowed, 395 demanded
transfarmers - फोटो : transfarmers
ललितपुर। बिजली विभाग दीपावली पर जिलेवासियों को भरपूर बिजली मुहैया कराने की तैयारियों में जुट गया है। लोगों को भरपूर बिजली मिले, इसके लिए 395 ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई है। यदि ट्रांसफार्मर मिल जाते हैं तो जिलेवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी। इससे 21 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा
विज्ञापन

दीपावली से पहले अक्तूबर माह में जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग क्षमता के 195 ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो चुके हैं, जिनमें एक अक्तूबर से अभी तक 10 केवी क्षमता के पांच, 16 केवी क्षमता के 35, 25 केवी क्षमता के 117, 63 केवी क्षमता के 30, 100 केवी क्षमता के चार एवं 250 केवी क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। अभी बिजली स्टोर में 10 केवी क्षमता के 25, 16 केवी क्षमता के 32, 25 केवी क्षमता के 10, 400 केवी क्षमता के तीन और 630 केवी क्षमता के मात्र एक ट्रांसफार्मर की उपलब्धता है। 63, 100 व 250 केवी क्षमता के एक भी ट्रांसफार्मर नहीं हैं। पिछले साल अक्तूबर में 254 ट्रांसफार्मर खराब हुए थे।
विज्ञापन

शहरी व कस्बा क्षेत्रों में सबसे अधिक 63, 100 व 250 केवी क्षमता के ही ट्रांसफार्मरा की जरूरत होती है, लेकिन अभी विद्युत स्टोर में उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में यदि वर्तमान में यह ट्रांसफार्मर खराब होते हैं, तो नए ट्रांसफार्मर के आने तक का इंतजार करना होगा। अब 11 दिन बाद दीपावली है और 25 व 16 केवी क्षमता के अलावा अन्य क्षमता के ट्रांसफार्मरों की कमी है। ऐसे में विद्युत स्टोर द्वारा दीपावली आने को लेकर जनपद में भरपूर बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षमता के कुल 295 नए ट्रांसफार्मरों की डिमांड भेजी गई है। इनमें 25 केवी क्षमता के 300, 63 केवी के 50, 100 केवी के 30, 250 केवी के 10 और 400 केवी क्षमता के पांच ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए डिमांड लगायी गई है, ताकि उपभोक्ताओं को दीपावली को ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेेरे में न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अक्तूबर में इस बार जिले में विभिन्न क्षमता के 195 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इनमें सबसे अधिक ट्रांसफार्मर 16, 25 और 63 केवी क्षमता के शामिल हैं। अब दीपावली का त्योहार आ रहा है, जिसके देखते हुए इस बार विभिन्न क्षमता के 295 ट्रांसफार्मरों को मंगाने की डिमांड लगाई गई है।
- नरेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता, विद्युत भंडार गृह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed