{"_id":"5cbe1f64bdec22147337649d","slug":"191555963748-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मशीन के प्रयोग का दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मशीन के प्रयोग का दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन
ईवीएम मशीन के प्रयोग का दिया प्रशिक्षण
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों (प्रथम) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान ईवीएम मशीन के प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मतदान अधिकारियों को मतदान की बारीकियों से अवगत कराया। प्रत्येक कक्ष में एक मास्टर ट्रेनर और एक ईवीएम प्रशिक्षक मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किए गए हैं। सभी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मतदान अधिकारियों को दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान अधिकारी पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं ईवीएम को प्रयोग में लाने की विधि भलीभांति सीख लें, जिससे कि उन्हें मतदान दिवस पर समस्या का सामना न करना पड़े। पीठासीन अधिकारियों के निर्वाचन सामग्री के बैग में यदि कोई सामग्री कम पायी जाती है तो वह सामग्री का मिलान कर नोडल अधिकारी सामग्री से प्राप्त कर लें।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी चैलेंज वोट और टेंडर वोट का अध्ययन कर लें। मतदान अधिकारी मतदान के दिन अमिट स्याही तर्जनी अंगुली पर नाखून से लेकर त्वचा तक लगायेंगे। 28 अप्रैल को समस्त मतदान अधिकारियों को ईवीएम मशीन प्राप्त करा दी जाएगी। वीवी पेट मशीन को धूप एवं गर्मी से सुरक्षित रखा जाना है। मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पोलिंग बूथों पर पीठासीन अधिकारियों का पूर्ण रुप से सहयोग करेंगे। मतदान के दिन मतदान शुरु होने से एक घंटे पूर्व प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी कम से कम 50 मॉकपोल पोलिंग एजेंटों की उपस्थित में आवश्यक रुप से करायेंगे।
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यदि कंट्रोल यूनिट तथ बैलेट यूनिट में से कोई भी एक खराब होती है तो कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवी पैट मशीन तीनों को बदला जाएगा। यदि वीवी पैट मशीन खराब होती है तो केवल वीवी पैट मशीन को ही बदला जाएगा। बदली हुई वीवी पैट मशीन के साथ कोई मॉकपोल नहीं किया जाएगा। मॉकपोल की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात पोलिंग एजेंटों के हस्ताक्षर निर्धारित प्रारुप पर आवश्यक रुप से करायें। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन में लगायी गई है वे अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा पूर्वक करें। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक बॉक्सकिट भेजी जाएगी, जिसमें मतदान अधिकारियों की जरुरतों के संबंध में आवश्यक सामग्री होगी।
प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा सहित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय सहित ईवीएम प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
----
ये रहे गैर हाजिर
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदान अधिकारी प्रथम में दशरथ साहू, द्वितीय सत्र में वीरेंद्र कुमार, शिक्षामित्र रामकिशोर, रामचरन, दांत्रे, राजकुमारी, सहायक अध्यापिका प्रीति, अंजली, मतदान अधिकारी तृतीय में अल्फनाथ बार रेंज, कजनलाल, नन्हे राजा, रामलाल, पुष्पेंद्र कुमार, झुन्नी बेलदार अनुपस्थित रहे। जिस पर जिलाधिकारी ने दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।