फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवाओं के कर्म से देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर

युवाओं के कर्म से देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर

Thu, 28 Feb 2019 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के कर्म से देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर
युवाओं के कर्म से देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें युवाओं ने अपने देश हित के विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, विहिप के उपाध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, भाजपा जिला मंत्री रत्नेश तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश में युवाओं की शक्ति देश को आगे बढ़ाने में निरंतर कार्य कर रही है आज देश का युवा चिकित्सा, शिक्षा, डिफेंस, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में अपने देश के झंडे गाढ़ रहा है। उन्होंने ने कहा कि आज युवाओं को स्वनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ युवाओं को निरंतर मिल रहा है उन्होंने कहा कि जो सर्जिकल स्ट्राइक देश की वायु सेना ने की है, उससे आज देश का मान कई गुना बढ़ गया। पं. बृजेश चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं के सपनों को उड़ने देने चाहिए क्योंकि युवाओं पर अतीत का बोझ नहीं होता। वह भविष्य की चुनौतियों को निपटने में ज्यादा सक्षम होता है। उन्होंने कहा आज शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं ने पूरे मनोयोग से कार्य किया है। जिला मंत्री रत्नेश तिवारी ने कहा कि युवाओं के मन की बात को सिर्फ देश के प्रधान सेवक माननीय नरेंद्र मोदी ने जाना है, वह स्वयं युवाओं के बीच में जाकर संवाद करते हैं, साथ ही उनका पूरा सहयोग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तीर्थ राज प्रयाज में कुंभ की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जो देश में जो स्वच्छता अभियान में अभूत पूर्व क्रांति आई उसका नजारा कुंभ में देखने को मिला। इस अवसर पर युवाओं ने भी अपने मन की बात सभी के सामने रखी। साथ ही 2019 में फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सोनी ने किया। इस अवसर पर राजीव हुंडैत, ध्रुव राजा, रुपेश साहू, बृजेंद्र सिंह राजपूत, दीपक पारशर, दीपक वैद्य, नीतेश संज्ञा, रवि मिश्रा, शिवम चतुर्वेदी, रामबाबू राजपूत, भगत सिंह राठौर, साहिल गौतम, विषाल रावत, अरस्तू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed