{"_id":"5a9064b04f1c1b641f8b76b2","slug":"191519412400-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगी में चल रही नपा में रखे जाएंगे लाखों रुपये के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगी में चल रही नपा में रखे जाएंगे लाखों रुपये के प्रस्ताव
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पास में धेला नहीं, चर्चा लाखों की
ललितपुर। तंगहाली से गुजर रही नगर पालिका परिषद की अगली बोर्ड बैठक में लाखों रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है, पर सवाल फिर वही उठता है कि बिना पैसे के प्रस्तावित कार्यों को कराया कैसे जा सकेगा। इस दौरान कान्हा पशु आश्रय योजना में 35 लाख एवं नगर पालिका भवन की रंगाई पुताई के लिए 54 लाख रुपये के भुगतान पर भी चर्चा होगी। ऐसे में पालिका के लिए लोग सिर्फ यही कह रहे हैं कि पास में धैला नहीं है और चर्चा लाखों की।
इस समय नगर पालिका परिषद धनाभाव की समस्या से जूझ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तमाम ठेकेदार पूर्व में करा चुके विभिन्न कार्यों का भुगतान नहीं करा पाए हैं। इसके बाद भी पालिका टेंडर निकालने में कहीं पीछे नहीं हैं। बीते दिनों चौदहवें वित्त आयोग की निधि से लाखों रुपये के टेंडर निकाले थे। इसमें अपनाई गई प्रक्रिया पर कांग्रेस सदस्यों ने सख्त एतराज जताते हुए उन्हें निरस्त करने की मांग की थी। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि अब चौबीस फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक के 153 प्रस्तावों का एजेंडा जारी कर दिया गया, इससे विभिन्न चर्चाओं ने एक बार फिर जन्म ले लिया। ठेकेदारों का तर्क है कि एक नगर तरफ पालिका धनाभाव का रोना रोती रहती है और लाखों रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा भी करती है। इस तरह की दोहरी नीति समझ के परे है। उधर, चौबीस फरवरी की बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों में एक प्रस्ताव 3838 विद्युत पोलों पर एलईडी लाइट लगाने का है। पिछली बैठक में सभासद पंकज जैन के विरोध के चलते इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई थी। उनका कहना था कि जो पहले से पोलों पर लाइट लगी हैं, उनका क्या होगा? इस पर सभी ने चुप्पी साध ली थी। अब एक बार फिर से इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। वहीं, शहर के श्मशान घाटों पर हाईमास्क एवं एलईडी फ्लड लाइट लगाने का भी प्रस्ताव है।
वार्ड नंबर एक में दिलीप सिंह बरखेरा के मकान से पुरुषोत्तम सोनी तक पेवर ब्रिक्स, नाली निर्माण, पुरुषोत्तम सोनी से सिद्दन मंदिर के सामने तक पेवर ब्रिक्स सड़क, नाली निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय के बाहर बनी नाली को पत्थर से ढकने, सदनशाह चौराहों से मवेशी बाजार घुसयाना तक, सदनशाह से सिद्दन मंदिर तक, सिद्दन मंदिर से राजाराम यादव के मकान तक, सदनशाह ग्राउंड के अंदर, बीएसपी कार्यालय से फूटा बंगला मजार की पुलिया तक, गल्ला मंडी से आफीसर्स कालोनी इलाइट तक, जुगपुरा में एलईडी मय पोल, आटो टाइमर स्विच की स्थापना, मऊठाना में सिंघई सदन भवन से शिक्षक बसंत जैन के मकान तक सीसी रोड, चौबयाना में लाइट हाउस वाले के मकान से रामस्वरुप देवलिया के मकान तक सीसी सड़क व नाली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबयाना में पेवर ब्रिक्स निर्माण, मुन्ना पोस्ट मैन के मकान से सुशीला कुशवाहा के मकान तक सीसी रोड व नाली, शिक्षक खालिद के मकान से लक्ष्मण रैकवार के मकान तक सीसी रोड व नाली, मऊठाना में बरिया के सामने मनी सोनी के मकान होते हुए अम्मू कुशवाहा के मकान तक सीसी रोड व नाली, प्रेम चूड़ी वालों के मकान से विजय कुमार के मकान से होकर सुभाष पटैरिया के मकान तक सीसी रोड व नाली, जैन बड़ा मंदिर के सामने राजेंद्र मोदी के मकान से होते हुए राजकुमार पटना वालों के मकान तक सीसी रोड व नाली आदि के कार्य कराने का प्रस्ताव किया गया है। यदि सहमति बन जाती है तो शहर में ठहरा विकास एकबार दौड़ता नजर आएगा।
विज्ञापन
.......
कैसे जुटाए जाएंगे 10 करोड़ 58 लाख रुपये
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने पालिका को लिखे पत्र में बताया है कि शहर में स्ट्रीट लाइट की मीटरिंग प्रस्तावित की जानी है। इसका अवर अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने का प्राक्कलन तैयार किया है। इसके लिए उन्होंने दस करोड़ अट्ठावन लाख इकतीस हजार चार सौ नौ रुपये जमा करवाने की मांग की है। इस पर भी बोर्ड बैठक में चर्चा का प्रस्ताव है।
......
खुश नहीं कई सभासद
कई सभासद पालिका के कामकाज से खुश नहीं हैं। पहली बोर्ड बैठक में ही कइयों ने अपनी भाव भंगिमा से नाराजगी जाहिर करने की कोशिश की थी। लेकिन, इसके बाद भी हालात बदले नहीं हैं, ऐसे में कई सभासद बैठक में खुलकर आ सकते हैं। एक सभासद ने तो प्रशासक के समय में कराए गए कार्यों एवं भुगतान का ब्योरा मांगा है। हालांकि, कुछ को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। इसमें पालिकाध्यक्ष व अधिकारी कितने कामयाब हुए, इसकी वास्तविकता तो बैठक के दौरान ही पता चल सकेगी।