फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

क्राइम: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

Thu, 08 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बुधवार को स्टेशन रोड स्थित कृष्णा टाकीज के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया व जाम खुलवाया।
दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को रेलवे माल गोदाम से ट्रक व उसके चालक को पुुलिस गिरफ्त में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ निवासी व हाल निवासी गांधी नगर में रहने वाला प्रसून जैन पुत्र महेंद्र जैन थाना मड़ावरा के ग्राम इमलिया कला के सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। हाल में शिक्षक पीएन इंटर में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कर रहा था। बुधवार की सुबह जब बोर्ड परीक्षा कराकर वह बाइक क्रंमाक यूपी 94 क्यू 7258 पर सवार होकर रेलवे स्टेशन की और जा रहा था। तभी रैक लेकर रेलवे स्टेशन की और जा रहे ट्रक क्रंमाक यूपी 94 टी 1459 ने कृष्णा टाकीज के पास पीछे से टक्कर मार दी। इससे प्रसून जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले की प्रसून संभल पाता, तेज गति से दौड़ रहा ट्रक उसकी कमर के ऊपर से रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कृष्णा टाकीज के पास आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश राम, यातायात प्रभारी केएन सिंह, सिविल चौकी इंचार्ज वीर सिंह, सदर चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया, नई बस्ती चौकी इंचार्ज कृष्ण पाल सरोज व नेहरू नगर चौकी इंचार्ज मशीद खान सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए लोगों के आक्रोश को शांत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक के भागने की सूचना मिलते ही नेहरू नगर चौकी इंचार्ज मशीद खान ने उसका पीछा कर उसे रेलवे माल गोदाम के पास चालक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक के चाचा थाना मड़ावरा के ग्राम सेंदपुर निवासी प्रमोद कुमार जैन पुत्र सनत की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था, इन दिनों वह मुख्यालय में तय हुई शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसको लेकर वह सिविल लाइन में रहने वाली बहन के यहां बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed