फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आवास अपूर्ण होने पर वीडीओ को लगाई फटकार

आवास अपूर्ण होने पर वीडीओ को लगाई फटकार

Sun, 07 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
आवास अपूर्ण होने पर वीडीओ को लगाई फटकार
आवास अधूरे होने पर वीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

ललितपुर। डीएम ने शीतकालीन भ्रमण में ब्लाक जखौरा के ग्राम पंचायत घटवार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास अपूर्ण पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई।

डीएम को अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत घटवार में 09 आवास स्वीकृत हैं, जिनका निर्माण कार्य छत स्तर तक पूर्ण हो चुका है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान आवासों के अपूर्ण होने तथा निर्माण कार्य बंद होने पर ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई तथा आवासों के लाभार्थियों से निर्माण कार्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम में स्थापित हैंडपंपों, नवनिर्मित पुलिया, सीसी रोड व आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में गंदगी पाये जाने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को सफाई कराने के निर्देश दिए। चौपाल में समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में कुल 24 हैंडपंप पूर्व से स्थापित है तथा 04 नए हैंडपंपों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। ग्रामवासियों ने हैंडपंपों से दूषित पानी निकलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को आपसी सामन्जस्य से मरम्मत कराने के निर्देश दिये। बताया गया कि ग्राम पंचायत घटवार में वृद्धावस्था पेंशन के 36, विधवा पेंशन के 22 तथा विकलांग पेंशन के 08 लाभार्थी हैं, जिन्हें नियमित रूप से पेंशन प्राप्त हो रही है। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सौभाग्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि योजनांतर्गत एक निश्चित तिथि निर्धारित कर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण भी किया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम में एक प्राथमिक विद्यालय तथा एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है, जिसमें पाठ्य पुस्तक, जूता मोजा, ड्रेस, बैग आदि का वितरण एवं पठन पाठन सुचारु रूप से हो रहा है। ग्रामवासियों द्वारा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दियेे। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मंच पर बुलाकर इनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि पिछले माह ग्राम में कुल 16 अतिकुपोषित बच्चे थे, परन्तु इस माह 07 बच्चों को लाल श्रेणी से पीली श्रेणी में पहुंचा दिया गया है। अब अतिकुपोषित बच्चों की संख्या सिर्फ 09 रह गयी है। माह जनवरी तक सभी बच्चों को कुपोषित श्रेणी से बाहर कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत सरकारी अस्पताल में प्रसव होने के उपरान्त 1400 रूपये की धनराशि लाभार्थी महिला को प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होेंने स्वास्थ्य विभाग की नवीन योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। इस योजना में प्रथम बार गर्भवती महिला को तीन किस्तों में 5000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। चौपाल के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य द्वारा बताया गया कि ललितपुर जिले की प्रमुख समस्या है पशु नस्ल। यहां अच्छी नस्ल के पशुओं का अभाव है, जिस कारण ये पशु दूध का उत्पादन कम करते हैं। यदि किसान की आय को दुगना करना है तो इन पशुओं की नस्ल में सुधार करना होगा। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी जद्वारा श्रमिकों हेतु संचालित हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने श्रमिक पंजीकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक श्रमिक अपना पंजीकरण कराये जिससे उन्हे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। चौपाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, उपायुक्त मनरेगा जय सिंह यादव, जिला पू र्ति अधिकारी राम जतन यादव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसके शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, ग्राम प्रधान तथा अन्य जनपद/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed