{"_id":"5a3182fd4f1c1b76678c142e","slug":"191513194237-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार बांटकर छात्राओं को किया प्रत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार बांटकर छात्राओं को किया प्रत्साहित
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरस्कार बांटकर छात्राओं को किया प्रत्साहित
ललितपुर। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने मुहल्ला महावीरपुरा में संचालित जूनियर शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की धर्मपत्नी रीता दुबे भी साथ में रहीं। प्रधानाचार्या ने सर्वप्रथम विद्यालय में बच्चों के लिए बन रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखा और भोजन वितरित कराया। इसके बाद उन्होंने समस्त कक्षाओं में भ्रमण करके छात्राओं का शैक्षिक स्तर परखा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सामान्य ज्ञान को प्रश्न पूंछे, तो कुछ छात्राओं की अंग्रेजी की पुस्तक भी पढ़वाई और इसके साथ ही विज्ञान व गणित को कुछ प्रश्न भी पूंछे। इसमें सही जवाब देने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या व डीआईओएस की पत्नी के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 01 और 02 की छात्राओं को बिस्कुट व मिष्ठान भी वितरित की गई। पुरस्कृत होनी वाली छात्राओं में मुस्कान, पूजा पाल, निर्धारित, सोनम, महक बानो, अंशिका रजक, राधा आदि छात्राएं शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को होने वाली अन्य समस्या के बारे में जाना और विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान प्रधानाध्यापिका रागिनी चौधरी, ऊषा, प्रभा, रमा, रश्मि निरंजन, सफीना, कौशर, रविंदर कौर, नीलू जैन, कादंबिनी तिवारी, समेत जाहिद व बंटी आदि उपस्थित रहे।
छात्राओं को मिला बैडमिंटन ग्राउंड
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे के निर्देशन पर समस्त माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को खेलकूद के मैदान व संसाधन उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के क्रम में जीजीआईसी की जूनियर शाखा में भी छात्राओं के लिए बैडमिंटन व खेल मैदान को व्यवस्थित कराया गया है। इसके साथ ही बैंडमिंटन समेत फुटबॉल व वॉलीबाल की उपलब्ध कराई गई है। इससे बच्चों के चेहरे पर काफी खुशी है।