{"_id":"5f19d77d8ebc3e639468fe13","slug":"19-positive-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs172228752","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में 19 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में 19 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 19 नए मरीज सामने आए है। अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार हो गई है, जबकि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 177 पहुंच गई है।
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 19 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला नझाई बाजार निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक बालक और दो किशोर संक्रमित पाए गए हैं। इनकी उम्र 8 वर्ष, 11 वर्ष व 15 वर्ष है। मोहल्ला चौबयाना में दो संक्रमित, इनमें महिला उम्र 25 वर्ष व 30 वर्षीय व्यक्ति, रैदासपुरा में चार संक्रमित हैं। इनमें एक की उम्र 11 वर्ष व दूसरा 14 वर्ष, तीसरा 18 वर्षीय, 22 वर्षीय व 10 वर्षीय बालिका संक्रमित मिले हैं। सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय महिला संक्रमित है। टीवी क्लीनिक निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं।
तहसील महरौनी के अंतर्गत कस्बा में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 80 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय व 24 वर्षीय संक्रमित हैं। ग्राम किरिया निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति और ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम जमुनिया निवासी 15 वर्षीय बालक व 26 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं।
विज्ञापन
19 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें से गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है। सामान्य संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 अटैच अस्पताल में भेजा गया है।
- डा. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया
ललितपुर। कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि के बाद संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इसमें मोहल्ला रामनगर, तालाबपुरा, सुभाषपुरा व ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम लखनपुरा के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र में किसी को प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर, तालाबपुरा, सुभाषपुरा और ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम लखनपुरा के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध व फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएंगी। कंटेनमेंट जोन घोषित मोहल्ला की चारों सीमाओं को सील किया गया है। यहां दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाएं व चिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को जांच के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। आवागमन को रोकने के लिए मोबाइल बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है।