फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन

मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन
अब मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी प्रारंभ हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बैठक कर मतगणना से संबंधित सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
मतगणना 23 मई को होगी। विशिष्ट कृषि उत्पादन मंडी अमरपुर में होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई। मतगणना परिसर में सुरक्षा, मतगणना कार्मिकों/ माइक्रो प्रेक्षकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, मतगणना प्रपत्र/ सामग्री व्यवस्था, मतगणना स्थल पर चिकित्सा सुविधा, खानपान की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ- सफाई, इंटरनेट की व्यवस्था व टेंट एवं फर्नीचर की व्यवस्था पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मतगणना कार्मिकों / माइक्रो प्रेक्षकों की नियुक्ति का कार्य मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी कार्मिक द्वारा किया जाएगा। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य जिला विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक की देखरेख में किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए / प्रभारी अधिकारी लेखन सामग्री को मतगणना प्रपत्र / सामग्री व्यवस्था तैयार करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मतगणना स्थल पर चिकित्सा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करेंगेे। जिला पूर्ति अधिकारी / प्रभारी अधिकारी खानपान व्यवस्था द्वारा मतगणना स्थल पर मतगणना कार्मिकों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग टेंट की व्यवस्था संभालेंगे। मनोरंजन कर निरीक्षक वीडियोग्राफी कराएंगे। बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी सभी ईवीएम को सुरक्षा के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचाएंगे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मतगणना स्थल पर सफाई व्यवस्था देखेंगे। जगह-जगह डस्टबिन रखवा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को मतगणना निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी अशोक कुमार सक्सेना, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा सहित समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed