फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गिरारगिरी, कारीटोरन में आयोजित होंगे विविध आयोजन

गिरारगिरी, कारीटोरन में आयोजित होंगे विविध आयोजन

Tue, 06 Nov 2018 02:33 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
गिरारगिरी, कारीटोरन में आयोजित होंगे विविध आयोजन
श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा महावीर का निर्वाणोत्सव
विज्ञापन

गिरारगिरी, कारीटोरन में आयोजित होंगे विविध आयोजन
नवागढ़ में नि:शुल्क चिकित्सालय का होगा शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महरौनी विकासखंड में सोजना के पास स्थित प्रागैतिहासिक श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में सात नवंबर को भगवान महावीर स्वामी के निर्वाणोत्सव के उपलक्ष्य में दीपावली का पर्व विविध धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। वहीं, भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव का यह आयोजन श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी और श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में भी विविध आयोजनों के साथ सात नवंबर को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि जैन परंपरा में दीपावली पर्व भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष जाने के उपलक्ष्य में निर्वाणोत्सव का लाडू चढ़ाकर श्रद्धा से मनाया जाता है। सात नवंबर को दीपावली पर्व पर प्रागैतिहासिक श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक अनेक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर नवागढ़ में नि:शुल्क चिकित्सालय का शुभारंभ भी किया जाएगा। सर्वप्रथम प्रात: सात बजे अभिषेक, शांतिधारा और विधान का आयोजन भक्ति से संगीत के साथ होगा। तत्पश्चात 10 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इसके बाद 11 बजे नि:शुल्क चिकित्सालय का शुभारंभ होगा। इसके बाद वात्सल्य भोज होगा। क्षेत्र के निदेशक ब्र. जय कुमार, निशान्त भैया ने बताया कि अरनाथ स्वामी के अतिशय से सम्पन्न प्रागैतिहासिक नवागढ़ क्षेत्र में भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर आध्यात्म एवं भक्ति के साथ मानव सेवा का आयाम स्थापित करने जा रहे हैं। यहां जनसंख्या के हिसाब से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुलना संभव नहीं है लेकिन यहां गरीब, असहाय लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र कमेटी नि:शुल्क चिकित्सालय का शुभारंभ करने जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए निर्देशक ब्र जय निशान्त भैया, अध्यक्ष एडवोकेट सनत जैन, महामंत्री योगेन्द्र बबलू, प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय, राजकुमार चूना, वीरेंद्र, सुरेंद्र सोजना, अशोक मैनवार, संजय, मनीष जैन, सोमचंद्र, उमेश जैन, जैन युवा जागृति संघ नवागढ़ आदि तैयारी में जुटे हैं। प्रबंधकारिणी समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed