फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बंद होने के बाद भी गल्ला मंडी पहुंच गए दर्जनों किसान, लगाया जाम

बंद होने के बाद भी गल्ला मंडी पहुंच गए दर्जनों किसान, लगाया जाम

Tue, 06 Nov 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
बंद होने के बाद भी गल्ला मंडी पहुंच गए दर्जनों किसान, लगाया जाम
बंद होने के बाद भी गल्ला मंडी पहुंच गए दर्जनों किसान
विज्ञापन

व्यापारियों ने चार दिन पूर्व रखा था मंडी बंद का एजेंडा
मंगलवार को खुला रहेगा मंडी व्यापार करने का विकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दीवाली पर्व के चलते व्यापारियों द्वारा बंद होने के बाद भी गल्ला मंडी में दर्जनों किसान अपनी जिंस लेकर ट्रैक्टरों सहित पहुंच गए, लेकिन यहां मंडी बंद होने पर उनकी जिंस की खरीदारी नहीं होने पर किसानों ने यहां हंगामा काटा और सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और व्यापारियों से वार्ता कर मंगलवार को मंडी खोले जाने के विकल्प का निर्णय लिया गया।
गल्ला मंडी व्यापार संघ के तत्वावधान में करीब चार दिन पूर्व विगत वर्षों की तरह इस बार भी दीवाली पर्व के चलते चार से नौ नवंबर तक मंडी बंद का निर्णय लिया गया था, जो व्यापारियों स्वीकार करते हुए उक्त एजेंडे के तहत मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इसी के चलते धनतेरस के दिन सोमवार को भी गल्ला मंडी बंद रखकर व्यापारी अपनी दुकानों की साफ-सफाई व पुताई एवं अन्य घरेलू कार्यों में व्यस्त रहे। लेकिन कई ग्रामों से किसान मंडी बंद होने के बाद भी सोमवार की दोपहर में गल्ला मंडी अपनी खरीफ की पैदावार की जिंस लेकर पहुंच गए, लेकिन यहां मंडी बंद मिलने पर कुछ किसान आक्रोशित हो गए और दोपहर करीब दो बजे के बाद मंडी खोलने के लिए जाम लगा दिया। यह जानकारी मिलने पर मंडी प्रशासन के अधिकारी, एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा, सीओ सिटी हिमांशु गौरव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने और मंडी खोले जाने की मांग करते रहे। इसके बाद जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने किसान व व्यापारियों से वार्ता की, जिस पर निर्णय लिया गया कि जो व्यापारी मंगलवार को दुकानें खोलना चाहे, वह अपनी दुकानें खोलकर किसानों से माल खरीद सकेगा। इसके बाद किसी प्रकार किसान माने और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया जा सके।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित एजेंडे के तहत मंडी बंद रखी गई थी, लेकिन गलत सूचना मिलने पर किसान अपनी जिंस लेकर गल्ला मंडी पहुंच गए थे। लेकिन अब किसान हित में निर्णय लिया गया है कि मंगलवार को जो व्यापारी मंडी में अपनी दुकानें खोलना चाहें, वह दुकान खोल सकेंगे और किसानों का माल खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक अनौरा, अध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed