{"_id":"5b5f6fbb4f1c1b6e118b66fc","slug":"181532981179-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने खुले में घूम रहे आरोपियों से जान का खतरा बताया1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने खुले में घूम रहे आरोपियों से जान का खतरा बताया1
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देकर जानमाल की सुरक्षा की मांग
ललितपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लोहिया ग्रामीण बस सेवा के बस चालक ने एसपी को एक ज्ञापन देकर उसके साथ पूर्व में की गई मारपीट के आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों से उसकी जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लोहिया ग्रामीण बस सेवा के बस चालक आरिफ खान ने एसपी दिए ज्ञापन में बताया कि वह लोहिया ग्रामीण बस सेवा ललितपुर डिपो, झांसी की बस का परिचालक है और ओरछा गेट झांसी का निवासी है। वह उक्त बस को शाम चार बजे देवगढ़ के लिए लेकर आ रहा था कि जाखलौन से देवगढ़ जाते समय 18 फरवरी 2018 को रात्रि आठ बजे देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति से किराए को लेकर उसका विवाद हो गया था, किराया लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उससे कुछ दिनों बाद उसकी मारपीट कर दी थी और उससे पैसे छीन लिए थे, जिस पर उसके साथी अन्य परिचालक ने उसकी मदद कर उसके पैसे वापस दिलाए थे। इसकी रिपोर्ट जब पुलिस द्वारा नहीं की गई तो उसने न्यायालय की शरण ली थी, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उक्त लोगों पर थाना जाखलौन में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बाद से वह लोग उसे लगातार राजीनामा बनाने के लिए धमकी दे रहे हैं और राजीनाम नहीं करने पर जान से मारने को धमका रहे हैं। बस चालक ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।