फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्कूल समय में कोई भी बच्चा ले दिखे बाहर:डीएम

स्कूल समय में कोई भी बच्चा ले दिखे बाहर:डीएम

Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्कूल समय में कोई भी बच्चा ले दिखे बाहर:डीएम
स्कूल समय में कोई भी बच्चा ले दिखे बाहर: डीएम
विज्ञापन

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान महारैली का शुुभारंभ सोमवार को स्थानीय श्रीतुवन मदिंर प्रांगण से सुबह साढ़े 08 बजे डीएम मानवेंद्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर सदर एसडीएम घनश्याम वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, नगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह और तालबेहट के जमील खान उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 06 से 14 वर्ष की आयु तक का कोई भी बच्चा विद्यालय समय में विद्यालय से बाहर न हो। बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों का विद्यालय में ठहराव ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने जनपद के कार्यरत अध्यापकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने समाज के प्रति उत्तरदायित्व को समझते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। समस्त बच्चों को शिक्षित करने के शासन के संकल्प को पूर्ण करने में हमारा सहयोग करें। रैली में प्रमुख रूप से प्ररिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों सिविललाइन, आदर्श विद्यालय, क्रमोत्तर स्टेशन, तालाबपुरा, सरांयपुरा, गोविंद नगर, शिवालय, चैबयाना और परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सिविल लाइन, आदर्श विद्यालय, स्टेशन बालक, नेहरूनगर, चंडीमाता, लेड़ियापुरा, आजादपुरा, तालाबपुरा, सरांयपुरा, लक्ष्मीपुरा, रामराजा मन्दिर, गोविंद नगर, रावतयाना, शिवालय, चैबयाना नं0 1, चैबयाना नं0 2, नारायणपुरा, बड़ापुरा कन्या, संकटमोचन, रामनगर 2, शताब्दी रामनगर, बड़ापुरा बालक, अजीतापुरा, रावरपुरा, तलैयापुरा समेत नगर क्षेत्र के निजी विद्यालय आर.ई.मिशन स्कूल, सिद्ध सागर एकेडमी, लिटिल फ्लावर जूनियर हाईस्कूल, कोलकता पब्लिक स्कूल, प्रशान्ति विद्या मन्दिर गॉधी नगर, प्रशान्ति विद्या मन्दिर गोविन्द नगर, अटल विद्या मन्दिर, रामरतन विद्या मन्दिर, रोटरी पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मन्दिर, स्याद्वाद बाल संस्कार केन्द्र, नव प्रभात शिक्षा विद्यालय, एस.बी.कान्वेन्ट स्कूल नेहरूनगर, फ्यूचर फाउन्डेशन, सिटी पब्लिक स्कूल, गोल्डन रोज पब्लिक स्कूल, प्रशांति एजुकेशनल एकेडमी आदि नगर क्षेत्र के समस्त मान्यता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने हाथों में तख्ती लेकर लोगों को स्कूल चलों अभियान के तहत जागरूक किया व शिक्षा के महत्व को बताया। रैली तुवन मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग पर घंटाघर, वीरसावकर चौक समेत अन्य स्थानों पर होती हुई वापस श्रीतुवन मंदिर मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य रुप से सह-समन्वयक नगर क्षेत्र संजय श्रीवास्तव , शिवदत्त विदुआ, संकुल प्रभारी असद खॉ, कमल कुशवाहा, रामकिशोर स्वामी, रंजना शुक्ला, रजनी सैनी, नसीम बेगम, पुनीता खरे, नीलम श्रीवास, मुश्तरी बेगम, मनीषा राजपूत, ममता देवी, गीता गोस्वामी, नाजिश परवीन, रश्मि सक्सैना, शशिकला सैनी, अख्तरी बानो, प्रतिमा साहू, ऋचा चौबे, शबनम बानो, उमाशंकर राठौर, कविता पाण्डेय, नीलम जैन, तरन्नुम जहॉ, रेशमा बेगम, महेंद्र कुमारी, ताहिरा निजामी, अलका अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed