{"_id":"5a0deba94f1c1bb6678bc2b7","slug":"181510861737-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईलाइट चौराहे की सड़क पर फैला रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईलाइट चौराहे की सड़क पर फैला रहा गंदा पानी
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईलाइट चौराहे पर फैल रहा गंदा पानी
ललितपुर। शहर के इलाइट चौराहे पर गंदा पानी फैल रहा है। इसके कारण अब सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जो वाहन यहां से गुजर रहे हैं, उनके पहिये गड्ढों में गिरते हैं, जिससे गंदा पानी उछलकर राहगीरों पर जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि यहां बने कांप्लेक्स का गंदा पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है। जिस वजह से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। यह स्थिति बारिश की याद ताजा कर रही है जब सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता था। ऐसा ही हाल वर्तमान में ईलाइट चौराहे पर देखा जा रहा है।
डीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
ललितपुर। ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम बुढ़वार के मजरा फौजपुरा के सहरिया आदिवासियों ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि हमारी जमीन राजघाट बांध के डूब क्षेत्र में है। इसके कुछ हिस्से का ही उन्हें मुआवजा मिला है। वर्तमान में डूब क्षेत्र की जमीन पर खेतीबाड़ी कर जीवनयापन कर रहे हैं। अब वन विभाग ने इस जमीन पर सुरक्षा खाई खोद दी है। उनके सामने जीविकोपार्जन पर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर योगेंद्र सिंह, खुशीलाल, प्रीतम सिंह, रामदेवी, रामचंद, मुलायम सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।