फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   यूनिफार्म वितरण: प्रदेश के टोप टेन में फिसड्डियों में शामिल जनपद

यूनिफार्म वितरण: प्रदेश के टोप टेन में फिसड्डियों में शामिल जनपद

Fri, 04 Aug 2017 03:22 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
यूनिफार्म वितरण: प्रदेश के टोप टेन में फिसड्डियों में शामिल जनपद
ललितपुर यूनिफार्म वितरण में फिसड्डी
विज्ञापन


जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को यूनिफार्म वितरण करने में जिला बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश में फिसड्डी साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने लगभग 10 जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। शासन ने यूनिफार्म वितरण के लिए जून माह में ही जनपदों को धनराशि उपलब्ध करा दी थी, लेकिन लगभग दो माह बीतने के बाद भी यूनिफार्म का वितरण नहीं हो सका है। उक्त जनपदों में वर्तमान में 40 प्रतिशत से भी कम यूनिफार्म वितरण का कार्य किया गया है, जिस पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। इसमें जनपद ललितपुर भी शामिल है। निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने निर्देशित किया है कि 14 अगस्त तक जनपद में यूनिफार्म वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए।


बीएसए ने ली बैठक
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समंवयकों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों में क्षेत्र में हुए पुस्तक वितरण व यूनिफार्म वितरण की जानकारी ली है और शासन की मंशा के अनुुरूप आगामी एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत विद्यालयों में यूनिफार्म वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान सामने आई यूनिफार्म वितरण की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर जनपद में लगभग 41 प्रतिशत यूनिफार्म वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed