फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रसोइया के बेटे ने हाईस्कूल में टॉप कर सबको चौकाया

रसोइया के बेटे ने हाईस्कूल में टॉप कर सबको चौकाया

Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
रसोइया के बेटे ने हाईस्कूल में टॉप कर सबको चौकाया
रसोइया का बेटा बना हाईस्कूल टॉपर
विज्ञापन

महरौनी/ ललितपुर। यूपी बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने वाले महरौनी तहसील के ग्राम करौंदा निवासी छात्र गौतम कुमार आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। पिता साधारण किसान और मां स्कूल में रसोइया हैं। उन्होंने कहा कि एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने से हर सपना हो सकता है पूरा।
गौतम ने हाईस्कूल की परीक्षा सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी से उत्तीर्ण की है। पूर्णांक 600 के सापेक्ष 559 अंक हासिल किए हैं। महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम करौंदा में रहने वाले गौतम के पिता रणजीत सिंह साधारण किसान हैं। मां मनीषा देवी पूर्व माध्यमिक स्कूल करौंदा में रसोइया हैं। बड़ी बहन की शादी नहीं हुई है, वह बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। छोटा भाई छठवीं में पढ़ाई कर रहा है। गौतम बताते हैं कि बचपन से ही उन्होंने लक्ष्य लेकर पढ़ाई की है। गौतम का मानना है कि अगर किसी चीज को लक्ष्य बनाकर पाने की कोशिश की जाए तो मंजिल पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लगन से सफलता जरूर मिलती है। गौतम को राजनीति बिलकुल पसंद नहीं है। कहते हैं कि फिलहाल वह केवल अपनी पढ़ाई पर ही फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
गणित और विज्ञान पसंदीदा विषय
गौतम बताते हैं कि उनके सबसे पसंदीदा विषय विज्ञान और गणित हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह गणित के कठिन सवालों को हल करने की कोशिश करते हैं।
---
शिक्षा के स्तर में होना चाहिए सुधार
गौतम कहते हैं कि जिस देश में सभी शिक्षित हों, वह देश मजबूत होता है। बच्चों और युवाओं को बेहतर गुणवत्तापरक शिक्षा मिलनी चाहिए। गौतम के मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के अच्छे वातावरण पर फोकस किया जाना चाहिए। नकल पर सरकार ने अंकुश लगाया है। बेहतर पढ़ाई के लिए केवल सरकार की नहीं, बल्कि बच्चों और परिजनों की भी अहम भूमिका होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हाईस्कूल जिला टॉपर- गौतम कुमार
-----------------------
नाम गौतम- 93.17 प्रतिशत
लक्ष्य - आईआईटी से इंजीनियरिंग करना
सफलता का मंत्र- एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करना
प्राप्त अंकों का ब्योरा
विषय - अंक
हिंदी - 94
इंग्लिश- 94
मैथमेटिक्स- 99
साइंस -92
सामाजिक विज्ञान- 87
कला- 93
-----------
फोटो- 23, 24
-----------
जिले में इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान
महरौनी। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी के इंटरमीडिएट के छात्र विष्णु राजपूत ने जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 500 में से 415 अंक पाकर 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार हाईस्कूल में देव कुमार द्वितीय रहे। उन्होंने 600 में 543 अंक पाए। छात्र विष्णु के पिता खेती करते हैं और माता गृहणी हैं। वह साधारण परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed