Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आग बुझाने में खली फायर बिग्रेड की गाड़ियों की कमी

आग बुझाने में खली फायर बिग्रेड की गाड़ियों की कमी

Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने में खली फायर बिग्रेड की गाड़ियों की कमी
आग बुझाने में खली गाड़ियों की कमी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में रविवार को जगह-जगह लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की कमी महसूस की गई। एक गाड़ी वीआईपी ड्यूटी में लगा दी गई और इसी दौरान जगह-जगह आग लगने की घटनाएं हो गईं, जिससे मुख्यालय पर बची एक ही गाड़ी अलग-अलग दिशाओं में घूमती रही। एक जगह आग बुझाकर दूसरी जगह पहुंची, लेकिन तीसरी जगह भी आग की सूचना आई तो फिर उसे वेटिंग में रखा गया।
खेतों में फसलें कटने के बाद सूखे डंठल खड़े हुए हैं। किसान इन सूखे डंठलों को काटने के बजाए आग से जला देते हैं या फिर खेतों से निकली हाइटेंशन लाइनों की चिंगारियों या जलती बीड़ी व सिगरेट फेंक से आग लग जा रही है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। रविवार को सुबह से दोपहर तक तीन अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में आग लग गई। लेकिन, रविवार को आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के सामने गाड़ियों की कमी आड़े आ गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी महरौनी क्षेत्र में वीआईपी कार्यक्रम में लगा दी गई, इसके बाद जनपद मुख्यालय में मात्र एक ही गाड़ी बची।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम सुनवाहा के मजरा तुर्का में एक खेत में गेहूं के सूखे डंठलों में आग लग गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई और करीब 15 से 20 एकड़ के खेतों में फैल गई। यह देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिस पर मुख्यालय पर स्थित एक ही गाड़ी होने पर उसे ग्राम सुनवाहा आग बुझाने को भेजा गया। आग से खेतों में खड़े महुआ, बबूल और शीशम के कई पेड़ जल गए। इसके बाद आग ने गांव के ही राधेलाल के बगीचा को चपेट में ले लिया और बगीचा में खड़े अमरूद और आम के पेड़ जल गए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ ही ग्रामीण भी खेतों को खोदते रहे। इसके बाद थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया में करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना मिली, लेकिन इस समय फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी खाली नहीं थी, जिससे ग्राम सुनवाहा में गई गाड़ी को यहां के लिए वेटिंग में रखा गया, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया। इसके बाद ग्राम बिरारी में पेट्रोल पंप के पास दोपहर में 2.20 बजे आग की सूचना मिली, जिस पर ग्राम सुनवाहा से आग बुझाने के बाद तीन बजे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बिरारी पहुंची और आग बुझाई। यहां कटी फसल के सूखे डंठलों में आग लग गई थी, जो वहां खेतों में रखे भूसा के ढेरों तक पहुंच गईं, जिससे भूसा जल गया। इसी प्रकार शनिवार की रात्रि में ग्राम खिरिया मिश्र में भी खेतों में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद काबू में पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed