फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नए वर्कऑर्डर पर तीन महीने नहीं मिलेगा किसानों को नलकूप कनेक्शनों का सामान

नए वर्कऑर्डर पर तीन महीने नहीं मिलेगा किसानों को नलकूप कनेक्शनों का सामान

Mon, 05 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नए वर्कऑर्डर पर तीन महीने नहीं मिलेगा किसानों को नलकूप कनेक्शनों का सामान
मात्र नलकूप के सहारे न बैठें किसान, अन्य साधन भी देखें
विज्ञापन

तीन महीने नहीं मिलेेगा नलकूप कनेक्शनों का सामान
विद्युत स्टोर में ट्रांसफार्मर व विद्युत सामग्री की कमी बनी वजह
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वर्तमान में विद्युत स्टोर में नलकूप कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर और सामग्री की भारी कमी चल रही है। बताया जा रहा है कि जिस हिसाब से आवेदन पेंडिंग पड़े हैं, उसके अनुसार इनकी आपूर्ति तीन महीने बाद ही हो सकेगी। ऐसे में किसानों को रबी सीजन के लिए सिंचाई के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है।
वर्तमान में रबी की फसल की बुवाई चल रही है और किसानों को सबसे अधिक जरूरत सिंचाई की होती है। इसके लिए किसानों द्वारा महीनों पूर्व से बिजली विभाग में नए नलकूप कनेक्शनों के लिए आवेदन किए गए। लेकिन नए कनेक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत सामग्री ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके चलते लाखों रुपये खर्च करने वाले किसानों को नया कनेक्शन लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। विद्युत स्टोर में ऐसे करीब सवा सौ किसानों के वर्कऑडर्र पैंडिंग पड़े हैं। ऐसे में किसान अधिकारियों के पास अपना दुखड़ा लेकर पहुंच रहे हैं। विद्युत स्टोर में वास्तव में ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत सामग्री की उपलब्धता नहीं है और यदि दो चार या आठ ट्रांसफार्मर सप्ताह या दस दिन में आते भी हैं, तो वह चुनिंदा उपभोक्ताओं में ही बंट जाते हैं। ऐसे में अब नए कनेक्शन के लिए विद्युत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आर्डर भेजे जा रहे हैं। वहीं, उनमें खंडीय कार्यालय से किसानों को सूचना दी जा रही है कि पर्याप्त सामग्री उपलब्ध न होने के कारण तीन माह पश्चात विद्युत सामान उपलब्ध कराया जा सकेगा। ताकि जब किसान सामग्री लेने पहुुंचे तो वह जानकारी के अभाव में विद्युत सामग्री लेने के लिए अनावश्चयक रूप से विद्युत स्टोर में न भटके और अपनी सिंचाई के लिए अन्य इंतजाम भी कर लें, मात्र नलकूप कनेक्शन के भरोसे ही न बैठा रहे। हालांकि शासन द्वारा किसानों के हित में कार्य करने पर अधिकांशत: जोर दिया जा रहा है, लेकिन यहां नलकूप कनेक्शन के लिए विद्युत सामग्री नहीं होने से परेशान भी होना पड़ रहा है और ऐसे में बहुत से किसानों को रबी की फसल की सिंचाई से भी वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


विद्युत अधिकारियों से बैठक कर किसानों को नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए विद्युत अधिकारियों द्वारा बताए अनुसार शासन को डिमांड भेजी गई है। जैसे ही विद्युत स्टोर में सामग्री उपलब्ध होती है, तो सभी किसानों को नलकूप कनेक्शन के लिए सामान उपलब्ध उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।

विद्युत स्टोर में नलकूप कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर व अन्य विद्युत सामग्री की उपलब्धता नहीं है, जिसकी वजह से अब नए वर्कऑर्डर पर मुहर लगाकर तीन माह बाद नलकूप विद्युत सामग्री उपलब्ध होने की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसान परेशान न हो। विद्युत स्टोर में अभी जो ट्रांसफार्मर व सामान उपलब्ध होते हैं, वह प्राथमिकता के आधार पर किसान उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed