फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शहर में जगह-जगह हुआ जल-भराव, गली-मुहल्लों में निकलना हुआ मुश्किल

शहर में जगह-जगह हुआ जल-भराव, गली-मुहल्लों में निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 09 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह हुआ जल-भराव, गली-मुहल्लों में निकलना हुआ मुश्किल
शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
विज्ञापन

गली-मुहल्लों में निकलना हुआ मुश्किल
मुख्य सड़क के दोनों ओर बनाया जा रहा फुटपाथ कीचड़ में तब्दील
मकान व दुकानों के सामने वाहन पार्किंग में हो रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में विगत दिवस हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। गली-मुहल्ले जलमग्न होने के कारण राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, शहर की मुख्य सड़क के दोनों ओर बनाया जा रहा फुटपाथ कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे अपने ही मकान या दुकानों के सामने वाहन रखने में भी परेशानी हो रही है।

गत दिवस शहरी क्षेत्र समेत सभी ग्रामीण क्षेत्रों के ऊपरी भागों में भारी बारिश होने के कारण जहां सभी बांध व जलाशय लबालब हो चुके हैं, वहीं तेज बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। रात भर तेज बारिश की वजह से कई जगह कालोनियों व गलियों में और खाली प्लाटों में कई फुट पानी भर गया। शहर के मुहल्ला इलाइट चौराहा से आगे ऑफीसर्स कालोनी के पीछे व जैन मंदिर के आसपास चारों ओर सभी गलियां बारिश के पानी से लबालब हो गई, जबकि यहां खाली प्लाटों में कई फुट तक पानी भरने से छोटे-छोटे तालाब जैसे दिखाई देने लगे। इस क्षेत्र में पानी से निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश होने से गलियों में नदी-तालाब जैसी स्थिति बन गई है। रात में तो बहुत ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया, लेकिन सुबह होते ही जगह लोग घरों से बाहर निकले तो यहां की स्थिति यह रही कि लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी काफी दिक्कत हुई। वहीं यहां जैन बस्ती होने के कारण अधिकांश जैन समाज के लोग जब जैन मंदिर जाने को हुए तो लोगों को गलियों में नालियों को गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई, हालांकि कुछ लोग नालियों के चौक होने के कारण गलियों में जमा पानी के बीच ही किसी प्रकार मंदिर पहुंचे। वहीं कांवेंट स्कूल के पास स्थित बसुंधरा कालोनी में भी जगह-जगह गलियों में व खाली प्लाटों में जल-भराव हो गया। इसके साथ ही यहां मुहल्ले में पानी जमा होने से कीचड़ भी हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को ही मुहल्ले में निकलने में दिक्कतें हुईं। वहीं शहर में नेहरुनगर में रेलवे पुल के पास व मुहल्ले में संकरी गलियों में कई फुट तक पानी भर गया, जबकि गांधीनगर, आजादपुरा में भी जलभराव होने से स्थानीय मुहल्ले वासियों को आने-जाने में दिक्कतें हुईं। हालांकि कुछ मुहल्लों में जल भराव होने से बच्चे बारिश में मौज मस्ती भी करते रहे और बारिश का जमकर आनंद लिया। वहीं भारी बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़क के दोनों ओर बनाए जा रहे फुटपाथ के लिए डाली गई मिट्टी स्थानीय दुकानदारों व भवन स्वामियों के लिए मुसीबत बन गई है। कई दिनों की बारिश के चलते सड़क के दोनों ओर की मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। जिससे यहां दुकानदारों या भवन स्वामियों के लिए अपने वाहन रखने में ही परेशानी हो रही है। जबकि बाजार खुलने के दौरान ग्राहकों के लिए भी अपने वाहन रखने को जगह नहीं मिल पा रही है। रेलवे स्टेशन तिराहा से देवगढ़ रोड पर आरएमएस कार्यालय के आगे तक और रेलवे स्टेशन तिराहा से वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, नझाई बाजार होते हुए पुरानी तहसील तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की मिट्टी से यहां कीचड़ ही कीचड़ बन गया है। स्टेशन तिराहा के पास वर्णी चौराहा की ओर सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें लगाई जा रही है, लेकिन यह सब्जी व्यापारी भी अपनी दुकानें उसी कीचड़ पर लगाने को मजबूर हो गए। इसी प्रकार कई अन्य गुमटी व अन्य दुकानें भी इसी कीचड़ में लगाने से वहां तक ग्राहकों भी दिक्कत खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed