फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बैठक: जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा

बैठक: जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा

Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बैठक: जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा
दो तहसीलदार व एक एसडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा
राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक इुई। इस दौरान राजस्व वसूली में सक्रियता न बरतने पर तहसीलदार मड़ावरा और तालबेहट व उपजिलाधिकारी मड़ावरा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तालबेहट को निर्देशित किया कि पुराने लम्बित 200 वादों का निस्तारण इसी माह सुनिश्चित कराया जाए। अपर उप जिलाधिकारी द्वारा मात्र एक वाद का निस्तारण किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने धारा 145 व 146 जा.फौ. तथा 198 के वादों के निस्तारण पर भी बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जनपद के 10 बड़े बकायदारों से वसूली में तेजी लायी जाये। तहसील मड़ावरा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि तहसील के अधिकारियों द्वारा बड़े बकायेदारों को दर्शित नहीं किया गया है। रायल्टी खनिज की 43 लाख 55 हजार 500 रुपए की आरसी जिला मुख्यालय द्वारा माह मार्च 2018 में भेजी गई थी, लेकिन तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी मड़ावरा द्वारा वसूली की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिससे नाराज जिलाधिकारी ने आरसी वसूली में कोताही बरतने के एवज में उप जिलाधिकारी मड़ावरा एवं तहसीलदार मड़ावरा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसीलदार तालबेहट द्वारा वसूली मांगपत्र तैयार कर प्रेषित न किए जाने के कारण जिलाधिकारी ने तहसीलदार तालबेहट को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed