फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नौतपा खत्म होने से पहले तापमान घटा, उमस बढ़ी

नौतपा खत्म होने से पहले तापमान घटा, उमस बढ़ी

Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नौतपा खत्म होने से पहले तापमान घटा, उमस बढ़ी
नौतपा खत्म होने से पहले ही घटा तापमान
विज्ञापन

ललितपुर। आज शनिवार को नौतपा खत्म होने के एक दिन पहले हल्की बूंदाबांदी होने से जनपद में उमस बढ़ गई। जिले का तापमान तीन से चार डिग्री घटकर कम हो गया है। शुक्रवार को जनपद में पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शाम पांच बजे ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से राहत लोगों को राहत मिली।

25 मई से शुरू होने वाले नौतपा शनिवार को खत्म हो रहे हैं। नौतपा के शुरुआती दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच गया था। अब नौतपा खत्म होने से दो दिन पहले से तापमान में राहत जरूर मिली है, जिसके तहत अब जिले का अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक कम होकर अब 43 डिग्री तक रह गया है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी होने से दो दिनों से जिले में उमस बढ़ गई है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री रहा, वहीं आद्रता 16 प्रतिशत रही, जबकि हवा की रफ्तार 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा ही रही। शाम को सवा पांच बजे से हल्के बादल होने से कुछ राहत भी मिली और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह हल्की बारिश की बूंदाबांदी होने से मौसम ने करवट भी ली।
विज्ञापन


देर शाम को बिरधा, महरौनी क्षेत्र में हल्की बारिश से लोगों ने राहत ली, लेकिन इस बारिश ने भी उमस को और अधिक बढ़ा दिया। कहा जाता है कि नौतपा के दिनों में बिलकुल भी बारिश न होना अच्छे मानसून का संकेत होता है। लेकिन इस बार भी नौतपा समाप्त होने के एक दिन पहले शाम को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। दोपहर में मौसम गर्म रहने से लोगों को तपन महसूस हुई, जिसके लिए लोगों ने मुंह पर कपड़े बांधकर गर्मी से बचाव किया, जबकि कुछ लोग गन्ने का जूस, दही की लस्सी, नीबू पानी, कोल्ड ड्रिंक पीकर गर्मी से बचाव के उपाय करते रहे। ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ रही। वहीं, उमस से घरों व कार्यालयों में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट होने से गर्मी में बढ़ी मुश्किल
नौतपा के अंतिम दिनों में जहां तापमान चरम पर पहुंच गया वहीं, बिजली का फाल्ट होते रहने से गर्मी में लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन में शुक्रवार की दोपहर 3.15 बजे फीडर नंबर तीन की इनकमिंग मशीन की हाइटेंशन केबल में ब्लास्ट हो गया और मशीन के पीछे ट्रांसफार्मर से निकली केबल में आग लग गई। यह देख विद्युत सब स्टेशन ऑपरेटर ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद की और केबल में लगी आग को बजरी फेंककर बुझाया।


इसके बाद उसने इसकी जानकारी जेई पंकज मौर्य को दी। इस पर जेई ने मौके पर पहुंचकर केबल को बदलवाने का कार्य शुरू किया। केेबल बदलने के दौरान फीडर नंबर एक, तीन, दो, चंदेरा, पिसनारी, की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देर शाम को करीब साढ़े पांच बजे केबल बदलकर फीडरों को बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed