फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कुवा: शिक्षकों ने बनाए टीएलएम मॉडल, बच्चों ने दी प्रस्तुति

कुवा: शिक्षकों ने बनाए टीएलएम मॉडल, बच्चों ने दी प्रस्तुति

Tue, 27 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
कुवा: शिक्षकों ने बनाए टीएलएम मॉडल, बच्चों ने दी प्रस्तुति
फोटो- 02, 03 और 04
विज्ञापन


शिक्षकों ने बनाए टीएलएम मॉडल, बच्चों ने दी प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुईं प्रतियोगिताएं, छात्र पुरस्कृत किए
ललितपुर।
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय शैक्षिक उन्नयन मेला 2017-18 का शुभारंभ हो गया है। इस मेले में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों व डीएलएड के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों के क्रियाशील व चार्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक व नुक्कड़ कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया और अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया है।

सोमवार को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय शैक्षिक उन्नयन मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डायट प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत ने किया। डायट अभ्यार्थियों हर्षिता राजपूत, रुबी पटेल, नीतू सिंह, शिवांगी, नीलम साहू ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस शैक्षिक उन्नयन मेला में जनपद के छह ब्लॉकों के विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विज्ञान, गणित, इतिहास, कृषि और अन्य विषयों पर क्रीयाशील व चार्ट पेपर पर आकर्षित मॉडल बनाए, जिनकी प्रस्तुति संबंधित विद्यालय के बच्चों ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि समेत समस्त अतिथियों व शिक्षकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया व बच्चों से उनके बारे में जानकारी ली। वहीं, इन मॉडलों की लाइन में डीएलएड के अभ्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। इसी क्रम में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा जन जागरूकता से संबंधित विषयों पर नुक्कड़ नाटक व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। टीएलएम प्रतियोगिता में विकासखंड जखौरा के अध्यापकों को प्रथम, बार को द्वितीय और महरौनी को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार कस्तूरबा विद्यालयों की टीएलएम प्रतियोगिता में तालबेहट प्रथम, जखौरा द्वितीय स्थान पर रहा। डीएलएड कॉलेज की टीएलएम प्रतियोगिता में डायट के बीसीटी 2015 बैच की छात्राध्यापिका प्रथम स्थान पर, डीएलएड 2017 वर्ष की छात्राध्यापिकाएं द्वितीय स्थान पर और ठाकुर रघुवीर सिंह महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। वहीं परिषदीय विद्यालयों की नाटक प्रतियोगिता में बार ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुलावन के बच्चों ने प्रधानाध्पक पुष्पेंद्र जैन के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित नाटक की प्रस्त़ुति की, जिसे प्रथम स्थान मिला। वहीं जखौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मड़ियन के बच्चों ने ममता, विनीता, हेमंत, भावना, गौरी व रंजना ने प्रधानाध्यापिका रिचा अग्रवाल के नेतृत्व में संदश वाहक नृत्य की प्रस्तुति की जिसमें बच्चों ने समाज में फैली कुरीतियों बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शौषण व बालिका शिक्षा पर प्रस्तुति दी, जिसको द्वितीय स्थान मिला। वहीं तृतीय स्थान पर महरौनी रोड, मड़ावरा, एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रीछपुरा, बिरधा संयुक्त रूप से रहे। वहीं डायट की मेघा जैन, प्रज्ञा वर्मा, कंचन सोनी, शैफाली सोनी, नेहा याज्ञिक ने शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य अतिथि समेत समस्त अतिथियों ने अपने सम्बोधन में इस तरह के कार्यक्रमों को शिक्षा के क्षेत्र में जरुरी बताया है। कार्यक्रम का संचालन हेमंत तिवारी व हिमांशु मिश्रा ने किया और आभार डायट वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश सिंह ने व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रुप से खंड शिक्षा अधिकारी बीएन दैयपुरिया, कीर्ति शुक्ला, श्याम मोहन पटले, उमा चौबे, ज्योति कुशवाहा, आलोक श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, दीपा सिंधी, रामगोपाल वर्मा, अनंत तिवारी, लखनलाल सेन, संतोष सिद्दीकी, शिल्पा खरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed