फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   केंद्रों पर उड़द खरीद में जमकर हुआ घालमेल

केंद्रों पर उड़द खरीद में जमकर हुआ घालमेल

Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्रों पर उड़द खरीद में जमकर हुआ घालमेल
केंद्रों पर उड़द खरीद में हो रहा घालमेल
विज्ञापन

मड़ावरा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साढूमल में संचालित उड़द खरीद केंद्र पर काफी घालमेल किए जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय किसानों ने केंद्र प्रभारी पर किसानों के बजाय व्यापारियों का माल खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसान नेता सुखराम पटेल ने बताया कि बुधवार को केंद्र पर उड़द खरीद का आखिरी दिन होने के बावजूद केंद्र पर दर्जनों ट्रैक्टर अपनी उपज की तौल के इंतजार में कई दिनों से खड़े हैं, जबकि केंद्र पर बाईपास के तौर पर पीठे के दरवाजे से लगातार खरीद जारी रही।
मंगलवार तक साढूमल क्रय केंद्र पर 3340 क्ंिवटल उड़द खरीद की गई। बुधवार को खरीद बंद होने से पहले दोपहर तीन बजे के बाद लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे किसानों की उपज नहीं तौले जाने की बात पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी वीपी शुक्ला और थानाध्यक्ष मड़ावरा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि केंद्र पर भारी घालमेल किया जा रहा है। वास्तविक किसान अपनी तौल के लिए पर्ची किए अपनी बारी का इंतजार में बैठे हैं, जबकि व्यापारियों का माल पिछले दरवाजे से लिया जा रहा। कुछ किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तौलाई के लिए सुविधा शुल्क भी वसूला जा रहा है, अन्यथा उनका सैंपल फेल कर दिया जाता है। इस वर्ष जनपद में अपेक्षाकृत काफी कम बारिश हुई, जिससे उड़द की फसल के उत्पादन और गुणवत्ता में काफी कमी आई थी। उड़द की फसल आए हुए चार महीने बीतने के बाद भी किसानों के पास इतनी भारी मात्रा में उड़द मौजूद होना भी आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन

सिक्स आर और नकल खतौनी में रकबे का अंतर
मड़ावरा।साढूमल में नेफेड द्वारा संचालित उड़द खरीद केंद्र पर बड़े स्तर पर हेरफेर किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि सुविधा शुल्क लेकर खरीदी गई उड़द के लिए पंजीकरण में दर्शाए गए कृषि रकबे 6.आर और नकल.खतौनी में दर्ज वास्तविक कृषि रकबे में हेरफेर कर खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed