फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगरीय निकाय की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

नगरीय निकाय की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Thu, 26 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगरीय निकाय की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
आचार संहिता का पालन कराएं अधिकारी
विज्ञापन

ललितपुर।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय नामित प्रभारी अधिकारियों को आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही निर्वाचन की घोषणा से मतगणना की समाप्ति तक धारा-144 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभारी अधिकारी ईंधन/हल्का वाहन व्यवस्था जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों/मतदान/मतगणना कार्मिकों आदि के प्रयोग के लिए भारी/हल्के वाहनों को अधिग्रहीत करेगें। मतदान उपरांत समस्त अभिलेख जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराना होगा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों/मतदान/मतगणना कार्मिकों के प्रयोग के लिए भारी/हल्के वाहनों को समय पर ईंधन की व्यवस्था कराएंगे और मतगणना कार्मिक हेतु हल्के नाश्ते के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रभारी अधिकारी कार्मिक व्यवस्था निर्वाचन की घोषणा उपरांत मतदान/मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति करेंगे, जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी से विचार विमर्श कर मतदान/मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण की तिथियां निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रभारी अधिकारी मतदान सामग्री व्यवस्था जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत और नगरीय निकाय, ललितपुर से संपर्क कर मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री का थैला तैयार कराकर समय पर पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को उपलब्ध कराएं व मतदान उपरांत जमा करवाते हुए तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण निर्वाचन की घोषणा के उपरांत मतदान/मतगणना कार्मिकों को यथा समय प्रशिक्षण करवाना एवं निर्वाचन समाप्ति के उपरांत उपलब्ध करायी गयी निर्वाचन सामग्री जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रभारी अधिकारी कार्मिक यात्रा भत्ता मतदान/मतगणना कार्मिकों को यथा समय यात्रा भत्ता की धनराशि उपलब्ध कराने एवं निर्वाचन समाप्त होने के पश्चात अवशेष धनराशि निर्वाचन कार्यालय में जमा करायेंगे। अध्यक्ष/सदस्यों के निर्वाचन सम्बंधित मतपत्रों को मतदेय स्थलवार पीठासीन अधिकारियों/प्रथम मतदान अधिकारी को उपलब्ध कराने एवं निर्वाचन समाप्ति के उपरान्त अवशेष मतपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने की जिम्मेदारी के लिए प्रभारी अधिकारी मतपत्र व्यवस्था की नियुक्ति की गयी है। अंत में जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में बैठक में उपस्थित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपको आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुसल सम्पन्न कराने हेतु जो दायित्व सौंपे गये हैं उनका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं लगन से करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, उप जिलाधिकारी तालबेहट हरिओम शर्मा, उप जिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, समस्त प्रभारी अधिकारी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एक्सईएन मिले गैर हाजिर
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सुबह 10 बजे अधिशाषी अभियंता की उपस्थिति जांचने के लिए हाइडिल कार्यालय में लैंडलाइन नंबर पर फोन लगाया गया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता हाइडिल अपने कार्यालय में अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम का कहना है कि प्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए सभी अधिकारियों को सुबह 09 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी शिकायत मिलती है कि अधिकारी अपने कार्यालय में उक्त समय पर उपस्थित नहीं रहते है। जिसकी हकीकत जानने के लिए फोन पर उपस्थिति जांची गई। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को सुबह 09 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह समय-समय पर औचक निरीक्षण एवं फोन के माध्यम से अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। इस दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शासन को उनके कृत्य से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed