{"_id":"593959cd4f1c1bb3068b458f","slug":"171496930765-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ावरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ावरा
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से उन्नति खेती करें किसान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर (मड़ावरा)। ब्लाक परिसर में कृषि विभाग द्वारा कृषि संरचना तंत्र की मजबूती के लिए एक दिवसीय कृषक मेला, गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आए किसानों को आधुनिक तकनीक से उन्नति खेती की सलाह दी। उन्हें विभिन्न योजनाओं समेत कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी।
अध्यक्षता कर रहे जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि कृषक कृषि निवेश पाने के लिए कृषक पंजीकरण अवश्य करायें, क्योंकि बिना पंजीकरण के किसी भी कृषक को लाभ नहीं मिलेगा। कहा कि ललितपुर में विभिन्न प्रकार के बीजों की उपलब्धता है, उनकी दरों में अनुदान भी देय है। सोयाबीन पर 40-50 प्रतिशत, तिल में 90 प्रतिशत सहित मूंगफली बीज में भी अच्छा अनुदान प्रतिशत है। विभाग में जिप्सम की भी उपलब्धता है, जिस पर विभाग 75 प्रतिशत अनुदान कृषकों को दिया जाता है। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने कहा कि किसानों को उन्नतशील खेती करने की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि विभाग से समय-समय पर जानकारियां लेने के साथ ही अच्छे बीज की जानकारी कर उपयोग में लाने की सलाह दी। एसडीओ एके यादव ने वर्षा जल संचयन योजनान्तर्गत खेत-तलाब योजना में कृषकों के चयन एवं उन पर कृषकों को देय अनुदान के बारे में जानकारी दी। बताया कि कृषक टिकाऊ खेती करने हेतु परम्परागत जैविक खाद का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ आरके भारती ने बताया कि कृषक बीज शोधन, भूमि शोधन अवश्य करें तथा समय पर खर पतवार पर नियत्रंण अवश्य करें। जैविक रसायनों का प्रयोग कर फसलों के उत्पादन में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्प्रिंगलर सेट एवं स्प्रे मशीनों पर अनुदान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव, बीज गोदाम प्रभारी आरके सोनी, राजू गोस्वामी, आरके भारती, विजय सिंह सेंगर, राहुल स्रोती, मानसिंह, सुखराम पटेल, सोबरन सिंह, रामकुमार तिवारी, अभय शर्मा, सत्यनारायण खरे आदि उपस्थित रहे।
- ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषि गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को दी जानकारी
- विभिन्न योजनाओं और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में भी बताया