फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17 quintel polithin seiged

छापेमारी में पकड़ी 16.95 क्विंटल पॉलिथीन, लगाया 35 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
17 quintel polithin seiged
पॉलिथीन जव्त करती नगर पालिका की टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने पॉलिथीन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। जिसमें एक गोदाम से 63 बोरियां समेत 16.95 क्विंटल पॉलिथीन जब्त कर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने नगर पालिका को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसीक्रम में शुक्रवार को सदर उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय व अधिशाषी अधिकारी निहाल चंद्र ने टीम के साथ ने शहर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने झांसी-सागर बाईपास मार्ग पर गल्ला मंडी के पीछे एक गोदाम से प्रतिबंधित पॉलिथीन की 63 बोरियां जब्त कीं। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। तत्पश्चात शहर के नझाई बाजार में अभियान चलाया। जहां पर तीन दुकानदारों से 15 किलो पॉलिथीन जब्त कर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान सफाई व खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जितेंद्र स्वरूप तिवारी, जिला समन्वयक पंकज कुमार, स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, शमीम खान, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार हेड स्वास्थ्य नायक, जितेंद्र चंदेल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed