फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17 are enlisted in a case of land grabing

जमीन कब्जाने पर 17 के खिलाफ केस

Sun, 30 Aug 2015 12:09 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। नगर पालिका की नजूल की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर अफसर सतर्क हो गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सिविल लाइन क्षेत्र में आराजी नंबर 310 की जमीन पर कब्जा करने पर एक नामजद सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन




नगरीय सीमा में नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पड़ी हुई है। इस पर लंबे समय से भूमाफिया कब्जा किए हुए हैं। हालांकि, नगर पालिका ने कई बार कब्जा हटाने का काम किया, लेकिन इसके बाद भी कई स्थानों पर कब्जा हटने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन, अब अफसर सतर्क होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन



 नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कैलाश नारायण शर्मा ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर सिविल लाइन स्थित नगर पालिका की नजूल आराजी संख्या 310 पर कब्जे करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कब्जे करने वाले लोगों ने खुदाई करके निर्माण कार्य कर लिया है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि, उक्त जमीन नगर पालिका की है। कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर सिविल लाइन निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रामराजा सहित 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षतिग्रस्त अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। अफसरों की मानें तो नगर पालिका की जमीन पर कब्जा करने वालों पर आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed