फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दस प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में किया प्रदर्शन

दस प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 06 Mar 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दस प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में किया प्रदर्शन
दस प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ललितपुर। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनरतले विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि जाति आधारित जनगणना नहीं कराकर दलित व शोषितों के साथ नाइंसाफी की जा रही है। संघर्ष समिति के जिला संयोजक राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वामन मेश्राम के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसमें भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी, एससी, एसटी, ओवीसी समता दल शामिल हैं। रामगोपाल अहिरवार ने आरोप लगाया है कि आदिवासियों को जमीन से बेदखल किया जा रहा है। इस मौके पर मलखान सिंह यादव, सुदेश सोनी, मनोज प्रताप, डीके साक्य, अनिल चौधरी, दिनेश कुशवाहा, गजराज सिंह यादव, मोतीलाल गौतम, मूलचंद्र, सुषमा अहिरवार, जुगिया रजक, कस्तूरी रायकवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed