फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी गरजे

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी गरजे

Fri, 10 Aug 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी गरजे
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी गरजे
विज्ञापन

डीएम कार्यालय तक किया पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गिन्नौट बाग में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले शिक्षक, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त था। प्रदर्शन उपरांत उन्होंने डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया।

शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि आज शिक्षक, कर्मचारियों ने जो ताकत दिखाई है, यदि इसी तरह आगे भी शिक्षक, कर्मचारियों की एकजुटता कायम रही तो सरकार पुरानी पेंशन लागू करने के लिए विवश हो जाएगी। मंच संरक्षक जेके सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। मंच संयोजक नरेश कुमार बिदुआ ने बताया कि 29, 30 व 31 अगस्त को प्रदेश भर के कर्मचारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए जिलों में धरना देंगे। इसके बाद 8 अक्तूबर को लखनऊ में कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों की संयुक्त विशाल रैली निकाली जाएगी। 25, 26 व 27 अक्तूबर को तीन दिवसीय हड़ताल एवं 27 अक्तूबर को ही अिनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। अन्य वक्ताओं ने आगाह किया कि सरकारें कर्मचारियों की परीक्षा न लें। उन्होंने बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, रेलवे संघ, स्वास्थ्य विभाग संघ, सफाई कर्मचारी संघ सहित करीब आधा सैकड़ा संघों के प्रतिनिधियों ने शिक्षक, कर्मचारियों को संबोधित किया। आज के धरना प्रदर्शन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बद्घ सभी घटक संघ, अधिकारी संवर्ग से सहायक अभियंता एसोसिएशन, खंड शिक्षा अधिकारी संघ, इनकम टैक्स एंप्लाइज फेडरेशन, रेलवे महासंघ ने प्रतिभाग कर प्रदर्शन को समर्थन प्रदान किया। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने किया। इसके उपरांत शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed