{"_id":"5b620c874f1c1b05468b5602","slug":"161533152391-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति भारत की निदेशक ने की चाइल्ड लाइन की मासिक समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति भारत की निदेशक ने की चाइल्ड लाइन की मासिक समीक्षा
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति भारत की निदेशक ने की चाइल्ड लाइन की मासिक समीक्षा
ललितपुर। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन (1098) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन चाइल्ड लाइन के कार्यालय में बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारियों और चाइल्ड लाइन, सब सेंटर तालबेहट और मड़ावरा के कार्यकर्ताओं के साथ मासिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के शोषण, गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता, बच्चों के पुनर्वास, बीमार बच्चों का इलाज, निराश्रित नवजात बच्चों की देखरेख पर चर्चा की गई। बैठक में चाइल्ड लाइन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। जिसमें प्रगति भारत की कार्यकारी निदेशक दीपाली पटैरिया ने बताया कि चाइल्ड लाइन जिले में वंचित, शोषित, उपेक्षित, एवं गरीब बच्चों जिनकी आयु शून्य से अठारह वर्ष के लिए संचालित है। 1098 पर इंटरवेंशन कॉल और आउटरीच कॉल के माध्यम से चाइल्ड लाइन कार्य करती है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं इकाई के पंकज कुमार ने सरकार द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस बैठक में समिति सदस्य रामनाथ पाठक, राजाराम खटीक, बुंदेलखंड सेवा संस्थान के वासुदेव, विवेक, अभिषेक सिंह, रामराजा साईं ज्योति से भगवान सिंह, जितेंद्र, सुमन, पुष्पेंद्र एवं प्रगति भारत से सेंटर कॉर्डीनेटर राजीव दुबे, रविंद्र, मयंक, विक्रम, रीना राजा, रामआसरे, सीता विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।