फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वृक्ष लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी ले संकल्प

वृक्ष लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी ले संकल्प

Wed, 06 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
वृक्ष लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी ले संकल्प
वृक्ष लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी ले संकल्प
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय आईटीआई में डिजीटल पृष्ठ बुंदेलखंड मिरर के संस्थापक फिरोज इकबाल द्वारा पर्यावरण गोष्ठी और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय आईटीआई महरौनी के प्रधानाचार्य राजकुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटेक संयोजक संतोष शर्मा, ओपी बिरथरे, आचार्य लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, अनुदेशक विलास पटैरिया, विष्णु कुमार, टीकाराम भारती व अनूप कुमार रहे। स्लोगन प्रतियोगिता के विजयी 15 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इंटेक संयोजक संतोष शर्मा ने कहा कि हमें अपने जीवन में कम से कम 05 वृक्ष अवश्य लगा कर प्रकृति के प्रति अपनी जवाबदेही सिद्ध करनी होगी। कलाविद्ध ओपी बिरथरे ने कहा की पंच तत्व आकाश, पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु सभी हमारे जीवन के लिये आवश्यक है, हमारी मानव देह और संपूर्ण योग्यतायें और शक्तियां देकर रब ने हमें यहां भेजा है, जिसका उपयोग हमें सृष्टि के कल्याणकारी कार्यो में करना होगा। समाजसेवी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण विनाष एक विष्वव्यापी समस्या बन चुकी है। मनुष्य विज्ञान और विकास के नाम पर प्रकृति का लगातार विनाष करता जा रहा है। अगर आज पर्यावरण के प्रति हम नहीं चेते तो पृथ्वी रहने लायक नहीं रह जायेगी। इसी क्रम में अन्य वक्ताओ ने भी अपने-अपने विचार रखे। गोष्ठी आयोजक फिरोज इकबाल ने कहा कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाए व उनका जीवन भर संरक्षण का संकल्प लें, प्लास्टिक की थैलियों का बहिष्कार करें, पानी की प्रत्येक बूंद का सम्मान गंगाजल समान करें, आवष्यकता न होने पर बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें, ईधन का बेजा इस्तेमान न करें। थोड़ा-थोड़ा सुधार व संरक्षण के प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ व जीवन विकास के अनुकूल बनाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed