फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रधान एवं रोजगार सेवक के बीच चल रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर

प्रधान एवं रोजगार सेवक के बीच चल रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर

Sun, 03 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधान एवं रोजगार सेवक के बीच चल रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर
प्रधान और रोजगार सेवक के बीच चल रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर रोजगार सेवक को दी जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत पीडार का मामला खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)।
विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत पीडार में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। पीडार के रोजगार सेवक पूरन लाल पुत्र नत्थू लोधी ने खंड विकास अधिकारी मड़ावरा को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि वह पीडार गांव में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है। इस पंचवर्षीय में हुए ग्राम प्रधानी के चुनाव में हमारे कुटुंब परिवार के एक सदस्य ग्राम प्रधान चुन लिए जो हमसे पारिवारिक और चुनावी रंजिश मानते हैं, जिससे प्रार्थी पर तरह के झूठे आरोप लगाकर पद से हटवाना चाहते हैं। इसके अलावा प्रार्थी से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य न करवाकर दलालों के माध्यम से करवाया जा रहा है। फर्जी मस्टररोल भरवाकर अपने चहेतों के नाम पर फर्जी हाजिरी डलवाकर पैसा निकाल लिया जता है और मजदूर मनरेगा का कार्य भी नहीं करते हैं, जिससे एक ओर जरूरत मंद लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है इस तरह के ग्राम पंचायत में कई कार्यों में फर्जीवाड़ा चल रहा है मेरे ऊपर प्रधान द्वारा लगाये गये आरोप असत्य एवं निराधार है और मैंने बाद विवाद से बचने के लिए अपना स्थानांतरण पींडार से ग्राम पंचायत झांकर में करवा लिया है। इस से पूर्व में ग्राम प्रधान पीडार द्वारा रोजगार सेवक के विरुद्ध एक प्रार्थनापत्र खंड विकास अधिकारी मड़ावरा को दिया गया था जिसमें रोजगार सेवक पर अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने, मनरेगा में लापरवाही बरतने और गांव में पार्टी बंदी करना और लड़ाई झगडे़ करवाने जैसे आरोप लगाये थे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बीपी शुक्ला ने रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। फिलहाल दोनों और से लग रहे आरोप प्रत्यारोप के बाद खंड विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मामले की जांच करने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed