{"_id":"5ade31ed4f1c1b62098b6372","slug":"161524511213-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हो पाएगा तीस जून तक जिला ओडीएफ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हो पाएगा तीस जून तक जिला ओडीएफ?
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
कैसे हो पाएगा तीस जून तक जिला ओडीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
स्वच्छ भारत मिशन का भले ही ढिढोरा पीटा जा रहा हो लेकिन धरातल पर यह अभियान अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। तमाम कोशिशों के बाद भी जिले के 28 प्रतिशत गांव ही ओडीएफ किए जा सके हैं। इसमें पंचायत राज विभाग 47 हजार 537 शौचालयों का निर्माण करा पाया। वर्तमान में करीब 56 हजार शौचालय बनना शेष है। ऐसे में 30 जून तक जिला ओडीएफ हो पाएगा। यह बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन की जोरशोर से शुरुआत की थी। लेकिन इसे जनांदोलन नहीं बनाया जा सका। विशेषकर ललितपुर में यह अभियान बुरी तरह पिछड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में 672 गांव हैं, जिनमें से अभी तक 187 गांवों को ही ओडीएफ बनाया जा सका है। इसके हिसाब से 28 प्रतिशत ही ओडीएफ हो पाया है। विभागीय अफसरों ने इसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जो मौजूदा प्रगति को देखकर कामयाब होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा विभाग शौचालय निर्माण में भी फिसड्डी साबित हुआ है। गत वित्तीय वर्ष में करीब एक लाख शौचालय का निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 47 हजार 739 शौचालय ही बनाए जा सके हैं जबकि अभी लगभग 56 हजार शौचालयों का निर्माण होना शेष है। हालांकि, विभागीय कर्मी तय समयावधि में लक्ष्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
31 ग्राम पंचायतें भी हुई ओडीएफ
जिले में 416 में से 31 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कर लिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में अब कोई भी खुले में शौच करने के लिए नहीं जाता है।
लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे
30 जून तक लक्ष्य हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। बहुत गांव ओडीएफ होने के आसपास हैं। एक सप्ताह में बड़ी संख्या में गांव ओडीएफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी