फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विश्वविद्यालयीन परीक्षा: 4,71

विश्वविद्यालयीन परीक्षा: 4,71

Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयीन परीक्षा: 4,71
डीआईओए ने नोडल केंद्र समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में हो रही विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में 14 मार्च को दोनों ही पालियों में कुल 4,781 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 115 अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियो में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
जनपद के 22 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है, जिसमें 25 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बुधवार को सुबह 08 बजे से 11 तक की प्रथम पाली में बीए द्वितीय वर्ष की गणित व गृहविज्ञान, बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित व वनस्पति विज्ञान की परीक्षा और एमए प्रथम वर्ष की राजनीति विज्ञान, इतिहास व अंग्रेजी विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2,073 ने परीक्षा दी व 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित दूसरी पाली में बीए प्रथम वर्ष की गणित व गृहविज्ञान, बीए तृतीय वर्ष की गणित, बीएससी प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष की गणित व वनस्पति विज्ञान और एमए द्वितीय वर्ष की राजनीति विज्ञान, इतिहास व अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें 2,708 ने परीक्षा दी और 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, प्रथम पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने नोडल केंद्र नेहरू महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक व नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश अग्रवाल के साथ दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय ललितपुर और पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय पनारी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डा. ओमप्रकाश शास्त्री व डा. अनिल सूर्यवंशीी आदि शामिल रहे। वहीं, प्रथम पाली में ही उड़ाका दल द्वारा सोनेलाल पटेल बिरधा, श्रीराम महाविद्यालय पटउवा, एमएसडी पाली, इंद्रपाल सिंह एमएसडी जाखलौन, केपीएस महाविद्यालय ककरुआ परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस टीम में डा. पंकज शर्मा, डा. सुधाकर उपाध्याय, रिचाराज व अंकित चौबे शामिल रहे। इसी क्रम में दूसरी पाली में नोडल अधिकारी डा. अवधेश अग्रवाल ने सोनेलाल पटेल महाविद्यालय बिरधा व श्रीराम महाविद्यालय पटउवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed