फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवा: अपने मॉडल व आइडियाज लेकर लखनऊ रवाना हुए 21 बाल वैज्ञानिक

युवा: अपने मॉडल व आइडियाज लेकर लखनऊ रवाना हुए 21 बाल वैज्ञानिक

Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
युवा: अपने मॉडल व आइडियाज लेकर लखनऊ रवाना हुए 21 बाल वैज्ञानिक
मॉडल लेकर 21 बाल वैज्ञानिक लखनऊ रवाना
विज्ञापन

ललितपुर। लखनऊ में इंस्पायर अवार्ड के द्वारा प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में हमारे जनपद के कुल 21 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं, इसमें छात्र-छात्राएं दोनों ही शामिल हैं। इन्हें रिजर्व बस से श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सत्येंद्र शिवा और राजकीय हाईस्कूल पूरा बिरधा की सहायक अध्यापिका सुचेता शर्मा के साथ लखनऊ के लिए रवाना किया गया है, जो बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी में प्रतिभाग लेंगे।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 15 मार्च को लखनऊ में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में जनपद ललितपुर के कुल 21 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। यह वहीं छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने विगत माह आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने रिजर्व बस को हरी झंडी दिखाकर इन बाल वैज्ञानिकों को टीम लीडर के रूप में नामित श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सत्येंद्र शिवा और राजकीय हाईस्कूल पूरा बिरधा की सहायक अध्यापिका सुचेता शर्मा के साथ लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है। अब यह बाल वैज्ञानिक बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि उक्त छात्र-छात्राओं की बेहतर से बेहतर तैयारियां कराकर उन्हें राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराया जा रहा है। पूरा विश्वास है कि छात्र-छात्राएं अपनी क्षमता का अधिक से अधिक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यह हैं 21 बाल वैज्ञानिक
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्राएं अंजली चौरसिया व अंजली समाधीया, माहेश्वरी एकेडमी शिवांश पाठक, राजकीय हाईस्कूल दावनी से विक्रम, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर का छात्र अशद, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की छात्रा कुंकुम वर्मा, राजकीय हाईस्कूल पंचौरा का छात्र राघवेंद्र, सिद्दीसागर एकेडमी की छात्राएं अदिति कड़ंकी, भूमि जैन व देश्य सिंह, उच्च प्राथमिक स्कूल मल्यापुरा महरौनी का छात्र रवि, शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी का छात्र नीरज पाल, महामना मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज गुढ़ा की छात्रा स्मृति जैन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी का छात्र ओम कुमार तिवारी, ऋषिराज इंटर कॉलेज सेमराबुजुर्ग बार का छात्र बब्बू, राजकीय हाईस्कूल पूराबिरधा का छात्र रामअवतार, राजकीय इंटर कॉलेज बार का छात्र आयुष बुंदेला व छात्रा शिवांगी मिश्रा, राजकीय हाईस्कूल भुचेरा की छात्रा मुस्कान सेन, उच्च प्राथमिक विद्यालय हनौटा का छात्र साहिल और उच्च प्राथमिक विद्यालय हसारकलां का छात्र सोमिक यादव लखनऊ प्रदर्शनी में प्रतिभाग लेने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना जिला समन्वयक बच्चे करेंगे प्रदर्शन
राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में कार्यरत प्रवक्ता अमित शुक्ला इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक हैं, लेकिन वह इस राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को प्रतिभाग करने नहीं जा सके हैं। बच्चों को बिना जिला समन्वयक के ही प्रदर्शनी में प्रतिभाग करना होगा। गौरतलब है कि जिला समन्वयक अमित शुक्ला को गुवाहाटी असम में 12 मार्च से आयोजित हो रही है, सीसीआरटी के प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश का माध्यमिक विभाग से प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के क्रम में भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 22 मार्च तक चलेगा। यह बात अलग है कि उन्होंने जाने से पहले बच्चों को इस राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए भौतिक व मानसिक दोनों रूप से पूरी तरह तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed