फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सदनशाह दरगाह के प्रबंधन को लेकर मचा घमासान

सदनशाह दरगाह के प्रबंधन को लेकर मचा घमासान

Thu, 22 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सदनशाह दरगाह के प्रबंधन को लेकर मचा घमासान
सदनशाह दरगाह के प्रबंधन को लेकर मचा घमासान
विज्ञापन

ललितपुर। बाबा सदनशाह दरगाह के प्रबंधन के प्राप्त आवेदनों पर घमासान मच गया है। जहां नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर विवादित संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों के नाम लखनऊ नहीं भेजने की मांग की है। उधर, भाजपा के जिला महामंत्री ने डीएम को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच कराने को कहा है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गुलाम मुहम्मद गामा ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि बाबा सदनशाह दरगाह के प्रबंधन में कार्यरत संस्थाएं विवादित हैं। कुछ लोगों पर प्रशासन की ओर से भूमाफिया की कार्रवाई हो चुकी है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित जिला वक्फ कमेटी कार्य कर रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे, उन्हें लखनऊ भिजवाया जाए। लेकिन, विवादित संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों के नाम इसमें न भेजे जाए, ताकि कमेटी विवादों से बची रहे। उधर, भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार जैन ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि जो पूर्व कमेटी कार्य कर रही थी, उसने अपने कार्यकाल में काफी लूट खसोट मचाई। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराना आवश्यक हो गया है। उन्होंने इसकी धन वसूली कराकर पूरे कैंपस का विकास कराने की मांग की है। ऐसा ही एक ज्ञापन भाजपा के नगराध्यक्ष राजेश लिटौरिया भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed