फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धौर्रा में महामना का अस्थाई हाल्ट की मांग

धौर्रा में महामना का अस्थाई हाल्ट की मांग

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
धौर्रा में महामना का अस्थाई हाल्ट की मांग
धौर्रा में महामना के अस्थायी हाल्ट हो
विज्ञापन

ललितपुर।
कस्बा धौर्रा के ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को एक ज्ञापन देकर रेलवे प्लेटफार्म उच्चीकरण, स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण किए जाने और महामना एक्सप्रेस के अस्थाई हाल्ट की मांग की है।

मंडल रेल प्रबंधक को दिए ज्ञापन में बताया गया कि धौर्रा स्टेशन पर छह मेल और पेसेंजर ट्रेनों का हाल्ट है। जहां सैकड़ों यात्रियों का आना जाना होता है। धौर्रा कस्बा पत्थर व्यापार की बड़ी मंडी है और धौर्रा क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध रणछोरधाम आश्रम मुचकुंद ऋषि की तपोभूमि होने के साथ-साथ चांदपुर, जहाजपुर, दूधई, नीलकंठ आदि प्राचीन पर्यटन स्थल है। यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी, रोशनी, फुटओवर ब्रिज, उदघोषणा केंद्र, प्लेटफार्म का का उच्चीकरण, दोनों प्लेटफार्म पर यात्री शेड, बुकिंग खिड़की का अलग निर्माण के साथ ही गेट नंबर 313 के स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अप लूप लाइन में गुड्स ट्रेन कई घंटे तक खड़ी होने के कारण प्लेटफार्म नंबर दो एवं कस्बा धौर्रा के मध्य से रेल लाइन होने के कारण लाइन पार करने में या ठहरी ट्रेन के नीचे से निकलने के कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। फुटओवर ब्रिज आबादी के दोनों ओर से बनाए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने धौर्रा रेलवे स्टेशन पर भोपाल की ओर जाने वाली अपरुट की महामना एक्सप्रेस के अस्थाई हॉल्ट की मांग भी की। बताया गया कि ग्राम पंचायत धौर्रा में कक्षा आठ के बाद कोई विद्यालय 36 किलोमीटर की परिधि में नहीं है। धौर्रा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए इटारसी-झांसी पैसेंजर, विलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से अध्ययन के लिए ललितपुर में सैकड़ों की संख्या में जाना होता है। लेकिन वर्तमान में सर्दियों के मौसम में कोहरा होने के कारण अप लाइन से आने वाली अधिकांश ट्रेन लेट चल रही हैं और झांसी इटारसी को छोटे स्टेशनों पर रोककर मालगाड़ियों या सुपरफास्ट ट्रेनें निकालने की वजह से यह धौर्रा भी काफी लेट हो जाती है। कस्बावासियों ने डीआरएम से उक्त मांगों पर विचार करते हुए महामना एक्सप्रेस ट्रेन को कोहरे की अवधि में अस्थाई हॉल्ट दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्र, श्याम किशोर कटारे, प्रधान ओमकार, बबीता देेवी मिश्रा, जयराम रजक के अलावा दिलीप खटीक, निसार खान, लाल सिंह, हरीशंकर, श्रीकांत नायक, वीरसिंह, यादव, देवेंद्र के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed