फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रोडवेज के आगे बेधड़क चल रहीं टैक्सी

रोडवेज के आगे बेधड़क चल रहीं टैक्सी

Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के आगे बेधड़क चल रहीं टैक्सी
बस पर भारी टैक्सी की सवारी
विज्ञापन

पाली। बालाबेहट से पाली होकर ललितपुर आने जाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा बसें सरेंडर हैं। एक रोडवेज बस समेत केवल पांच बसें ही सड़कों पर चलकर लोगों को सफर करा रही हैं। बाकी यात्रियों का सफर डग्गामार वाहनों व टैक्सियों के मनमाने संचालन से पूरा हो रहा है। इसका खामियाजा परिवहन विभाग को राजस्व क्षति के रूप और यात्रियों को अपनी जेब ढीली कर चुकाना पड़ रहा है।
लगभग तीन साल पहले तक ललितपुर मुख्यालय से पाली होकर बालाबेहट तक एक दर्जन से ज्यादा बसें संचालित होती थीं। सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पाली बस स्टैंड से आने-जाने के लिए बसें थी। लेकिन, इसी बीच सड़कों पर टैक्सियों ने अपनी जगह बना ली। बस मालिक इन टैक्सियों के विरुद्ध लामबंद भी हुए, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। टैक्सी संचालक बसों के नंबर के आगे सवारियां भर कर ले जाते हैं। आलम यह हुआ कि बसों के व्यापार में घाटे का सौदा देख बस मालिकों ने बसों को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

अब केवल चार- पांच बसें ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। हालात यह हैं कि लोगों को सफर करने के लिए टैक्सियों में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पाली से जो टैक्सियां संचालित हो रही हैं, वह ललितपुर बस स्टैंड न जाकर मवेशी बाजार नदी के उस पार तक ही जाती हैं, जिससे लोगों को बसस्टैंड तक जाने के लिए अलग से जेब खर्च करनी पड़ती है। टैक्सियों का इस तरह संचालन बना रहा तो वर्तमान में चल रही बसें भी सरेंडर हो सकती हैं, जबकि विभाग को टैक्सियों से ज्यादा बसों के संचालन से अधिक राजस्व प्राप्त होता है। जनहित में लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग ललितपुर से बालाबेहट मार्ग पर पांच बसों का संचालन बढ़ाए, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी हो सके। इसका लाभ तहसील मुख्यालय पाली से जुड़े किसानों को भी मिलेगा, जिनका अपने क्षेत्र से आए दिन तहसील पाली में आना-जाना बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed