फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महापुरूषों के पार्को को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करा पा रही नपा

महापुरूषों के पार्को को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करा पा रही नपा

Sun, 16 Jun 2019 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
महापुरूषों के पार्को को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करा पा रही नपा
पार्को को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करा पा रही पालिका
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण में पुरस्कृत वार्ड की सफाई व्यवस्था को ही शायद भूल गई है। यहां की न तो साफ-सफाई दुरुस्त है और न ही पार्क अतिक्रमण से मुक्त हो पाए हैं। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
नगर पालिका परिषद ने शहर की साफ- सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेवारी अपने कंधों पर ले रखी है, लेकिन साफ- सफाई सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। शहर के विभिन्न वार्डो में यहां-वहां कचरा फैला देखा जा सकता है। वार्ड आजादपुरा तृतीय में सरस्वती मंदिर के पीछे तुलसीराम के मकान से लेकर रामरतन के मकान तक नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत ईओ से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उधर, सभासद मंजू लवली शर्मा का आरोप है कि अगस्त 2018 में सड़क व नाली का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब तक इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जिस कारण साफ-सफाई की समस्या बनी है। इसी प्रकार वार्ड सर्वेक्षण में सुभाषपुरा को जिले में दूसरा व नगर पालिका में पहला स्थान मिला था। नगर पालिका इस स्थिति को कायम नहीं रख पा रही है। मौजूदा समय में पुराने बस स्टैंड के पास अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। कमोवेश यही स्थिति सुपर मार्केट की है।
विज्ञापन

महापुरुषों के पार्क व उनकी प्रतिमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां सिरफिरे गंदगी फैला रहे हैं। महाराजा अग्रसेन पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क, पत्रकार ज्ञानचंद अलया के नाम से बना चिंतन पार्क अतिक्रमण की चपेट में है। करीब दस दिन पहले अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने पुराने बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान जगह-जगह कचरा फैला मिला था। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने व गंदगी नहीं फैलाने की सख्त हिदायद दी थी। लेकिन, इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने उनके निर्देशों को हवा में उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर तीन बजे पुराने एलआईसी आफिस के पास फटे तरबूज यहां-वहां बिखरे पड़े थे। महाराजा अग्रसेन पार्क के गेट पर हाथ ठेला लगा था। वहीं, चिंतन पार्क के पास ट्रैक्टर ट्राली से तरबूज उतर रहे थे। वहीं, चिंतन पार्क के अंदर बीयर व शराब की खाली बोतल व पानी के खाली प्लास्टिक पाउचों का ढेर लगा था। आसपास के दुकानदार नगर पालिका की उदासीनता से दुखी नजर आए। उनका कहना है कि नगर पालिका परिषद बाजार में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सही करने में नाकाम हुई है। अब जबकि नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यक्रम लग गया है तो नगर पालिका के कर्मी हरकत में दिखाई देने लगे हैं। मुख्य मार्गो को सफाई से चकाचक किया जा रहा है। आनन- फानन में महिला पिंक शौचालय खोल दिया गया है, लेकिन यहां व्यवस्थाएं चौकस नहीं हैं। शहर के अन्य प्रसाधन केंद्रों का बुरा हाल बना हुआ है।

------
दलेल लगाकर शहर के मार्गो की सफाई कराई जा रही है। बाजारों में सुबह- शाम सफाई हो रही है। यदि फिर भी कहीं कचरा फैल रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed