{"_id":"5d02a76fbdec226dbc2432c2","slug":"156045501314-lalitpur-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने मचाई तबाही, गाज से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने मचाई तबाही, गाज से एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी ने मचाई तबाही, गाज से एक की मौत
तालबेहट/ललितपुर। गुजरात में आए वायु तूफान का असर यहां भी देखने को मिला। मौसम में अचानक आए बदलाव से आंधी चली। कुछ देर में पानी के साथ ओलावृष्टि हुई। गाज गिरने से एक चरवाहे तथा दो बकरियों की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई बरसात के दौरान तेज हवाएं चलीं। देखते ही देखते आंधी चलने लगी। इससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बरसात के साथ तेज हवाओं के दौरान ओलावृष्टि होने लगी। इससे तापमान गिर गया और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम खुशगवार होने से लोग सड़कों पर उतर आए। करीब एक घंटे तक हुई बारिश और आंधी के कारण कुछ पेड़ जमींदोज हो गए। शादी समारोह में लगे टेंट उखड़कर गिर गए।
उधर, बारिश के दौरान चली तेज हवाओं ने जहां मौसम में राहत दी, वहीं कई दुकानदारों के लकड़ी के खोखे तहस-नहस हो गए। करोड़ों रुपये की लागत से बने वोट क्लब एवं मुक्तिधाम पर टिन शेड, सोलर पैनल, स्टेच्यू आदि उखड़ कर तहस- नहस हो गए। मुक्तिधाम के समीप एक वर्ष पूर्व बनाए गए सोलर प्लांट के सभी पैनल उखड़ गए। टिन शेड हवा में उड़ गए। कई दुकानदारों के भी टिन शेड उड़ गए। बिजली के खंभे भी गिर गए। हवाओं का बेग इतना ज्यादा था कि सड़कों पर चल रहे चार पहिया वाहन भी हवा के साथ लहराने लगे।
विज्ञापन
उधर, थाना पूरालां क्षेत्र के ग्राम हसांरकलां के मजरा कबरी खिरक में गाज गिरने से बकरिया चरा रहे चरवाहे एवं दो बकरियों की मौत हो गई। ग्राम हंसारकलां निवासी बालकिशन (30) पुत्र चिमन लाल गांव से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी व बरसात के साथ गिरी गाज की चपेट में आने से चरवाहे की मौके पर मौत हो गई। गाज से चरवाहे का शरीर झुलस गया। आसपास चर रहीं बकरियों की भी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिवार की सरकारी मदद का भरोसा दिया।
उधर, ललितपुर में भी देर शाम पानी बरसा। बीस मिनट से अधिक समय तक बरसे पानी से लोगों को राहत मिली।