{"_id":"5d02a766bdec226d9a1acd73","slug":"156045500312-lalitpur-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा महादान, रक्तदान करने के लिए आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा महादान, रक्तदान करने के लिए आगे आएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगा ‘महादान’, रक्तदान करने के लिए आगे आएं
ललितपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून (शुक्रवार) को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं। रक्त की जरूरत को किसी पदार्थ से पूरा नहीं किया जा सकता है। केवल रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति संभव है। किसी द्वारा एक बार में किया गया रक्तदान, चार जरूरतमंदो की जान बचा सकता है। 18 से 60 वर्ष की की आयु वाला कोई भी पुरुष व महिला रक्तदान कर सकते हैं। अक्सर सुनने में आता है कि रक्त के अभाव में कई लोगों की जान चली जाती है। इस कारण जरूरतमंदों को जिले से बाहर की ओर रुख करना पड़ता है। रक्त की कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन‘ द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर का आयोजन होता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जा रहा है। आप के रक्तदान करने से किसी का जीवन अगर बच जाए तो इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। जीवनदान सबसे बड़ा दान माना गया है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है। अमर उजाला फाउंडेशन इसी को चरितार्थ करने में लगा है। रक्तदाताओं को ‘अमर उजाला’ व जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी लें भागीदारी
अमर उजाला फाउंडेशन सभी जनपदवासियों से अपील करता है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर इसका हिस्सा बन सकते हैं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला चिकित्सालय की ओर से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।