{"_id":"5d02a75fbdec226d8a7897ef","slug":"15604549978-lalitpur-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, बिजली आपूर्ति में पड़ा खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, बिजली आपूर्ति में पड़ा खलल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मौसम खुशगवार, बिजली में पड़ा खलल
ललितपुर। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए बृहस्पतिवार की शाम राहत लेकर आई। बारिश होने से जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के कारण बिजली में खराबी आ गई। इससे शहर सहित तालबेहट व बांसी में अंधेरा पसर गया। गर्मी चरम पर थी। लोगों के लिए दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। घर में भी पंखे व कूलरों ने असर दिखाना बंद कर दिया था। ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार बृहस्पतिवार को लोगों की मुराद पूरी हो गई। शाम चार बजे के आसपास पहले बूंदाबांदी हुई। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। रात्रि आठ बजे भी बूंदाबांदी होती रही। इससे बिजली विभाग के कर्मचारी घरों से बिजली की मरम्मत के लिए नहीं निकल आए। उन्हें भी बारिश थमने का इंतजार रहा। बारिश से आई बिजली की खराबी के कारण ललितपुर शहर, तालबेहट व बांसी में अंधेरा पसर गया।
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कटियार ने बताया कि बारिश थमने के बाद बिजली में आई खराबी की मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में शहर, बांसी व तालबेहट की आपूर्ति बाधित बनी हुई है।