{"_id":"5d01514dbdec22074e014eb8","slug":"156036742820-lalitpur-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाते समय अचेत हुआ सेल्समैन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाते समय अचेत हुआ सेल्समैन, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाते समय सेल्समैन अचेत, मौत
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम नैकोरा निवासी मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा में शराब के ठेका पर कार्यरत सेल्समैन की खाना खाने के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन इसे सामान्य मौत नहीं मान रहे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम नैकोरा निवासी राजू राय (23) पुत्र बारेलाल थाना मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिदवाहा में देसी शराब के ठेका पर सेल्समैन था। मंगलवार की सुबह वह घर से दुकान के लिए निकला और रोज की तरह खाना भी ले गया था। दोपहर में करीब एक बजे वह दुकान में ही खाना खा रहा था और खाना खाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक अचेत हो गया, जिस पर मौके पर मौजूद लोग उसे मड़ावरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने पंचनामा भरकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हालांकि मृतक के पिता बारेलाल ने राजू की मृत्यु को सामान्य नहीं मानते हुए संदिग्ध मौत का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सौजना नरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है और उसकी मृत्यु किसी अन्य थाना क्षेत्र में हुई है।
उधर, मड़ावरा थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि उक्त युवक दुकान के बाहर मोबाइल फोन से बात कर रहा था और इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया, जिसे कई लोगों ने मौके पर देखा। यदि कोई आरोप लगाए जा रहे हैं तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।