{"_id":"5cf2d6e0bdec2207194b1765","slug":"155941863710-lalitpur-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी
मड़ावरा। लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुए पहले थाना समाधान दिवस में पांच शिकायती पत्र आए। सभी का मौके पर समाधान कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुए थाना समाधान दिवस में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का तत्काल समाधान करें।
वहीं, उपजिलाधिकारी मड़ावरा मुहमद कमर ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए, ताकि उन्हें बार- बार चक्कर न लगाना पड़े। थाना दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसमें जमीनी विवाद संबंधी पांच मामले आए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान जिन लाइसेंसधारकों के शस्त्र जमा किए गए थे, वे अपने शस्त्रों को उठा सकते हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष वीरसिंह यादव, कृष्णकुमार, कानूगो कालूराम, अवधेश कुमार, शिवदत्त, अभय स्वरूप, कमल सिंह, जीवन लाल, देशराज सिंह, रमेश प्रसाद, शिवशंकर, हरिओम तिवारी आदि उपस्थित रहे।