फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए सुदृढ़

सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए सुदृढ़

Sat, 01 Jun 2019 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए सुदृढ़
संप्रेषण गृह की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन

ललितपुर। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की निगरानी में गठित जिला निरीक्षण समिति एवं मूल्यांकन समिति ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरूनगर एवं राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कहा गया।

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर संप्रेक्षण गृह में कुल 30 किशोर संस्था में निवासरत पाये गये। किशोरों के शयन कक्षो, शौचालयो, स्नानगृह, रसोई आदि के साथ संस्था के रिकार्डो का अवलोकन किया गया। संस्था में 15 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। निरीक्षण समिति द्वारा संस्था में निरूद्ध किशोरो से संस्था की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में पूंछा गया। जिसमें सभी किशोरों द्वारा सभी व्यवस्थाएं ठीक बताई गयी। इसके उपरान्त जिला निरीक्षण समिति राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा पहुंची। यहां सभी कर्मचारी ड्यूटी के अनुसार तैनात थे। संस्था में निवासरत बालक शिक्षण कार्य करते पाये गये। वर्तमान में संस्था में 17 बच्चे निवासरत है। संस्था के अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन हेतु संस्था में टीवी, कैरम, टेबिल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों की व्यवस्था है। बालकों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान आदि की गुणवत्ता परखी गयी। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा संस्था में उपलब्ध जगह, कमरो, मनोरंजन कक्ष, शिक्षण कक्ष, शौचालयों, स्नान गृहो एवं रसोई कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बच्चों को प्रदान किये जाने वाले कपडों, विस्तर, लॉकर्स की गुणवत्ता परखी गयी संस्था के सीसीटीवी कैमरों व बायोमैट्रिक मशीन का निरीक्षण किया गया। बच्चों के पीने के लिये संस्था में दो आरओ व एक वाटर कूलर लगा पाया गया। संस्था की अन्य सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी। संस्था अधीक्षकों को निर्देश दिये गये कि संस्था में सुरक्षा व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति के अध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्य सचिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, सदस्य पुलिस उपाधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र, अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं सदस्य रामनाथ पाठक, उत्तम सिंह चौहान, ममता तिवारी, डा. जे एस बक्शी, संरक्षण अधिकारी पंकज कुमार, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य वीरेन्द्र जैन, अर्चना परमार, बाल मित्र अजय बरया, आधार शिला सेवा समिति से सर्वदेव तिवारी, परामर्शदाता सुरेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह परमार, राकेश कुमार झा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed