फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गएातंत्र दिवस की परेड में नजर आएंगी कैडेट्स

गएातंत्र दिवस की परेड में नजर आएंगी कैडेट्स

Tue, 28 May 2019 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
गएातंत्र दिवस की परेड में नजर आएंगी कैडेट्स
गणतंत्र दिवस की परेड में नजर आएंगी एनसीसी कैडेट्स
विज्ञापन

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एनसीसी के 45 कैडेट्स का जत्था 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर प्राप्त कर आर्मी अटैचमेंट कैंप झांसी से लौट आया है। एनसीसी कैडेट्स नेहा विश्वकर्मा, रश्मि राजपूत, कामिनी, स्वाती, चंद्रेश राजा और राजेश राजा का चयन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2020) की परेड के लिए किया गया है।
प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की सैनिक गतिविधियों जैसे ड्रिल, बोफोर्स तोप, मार्शल आर्ट, जूडो- कराटे, फाइन आर्ट, मैप रीडिंग, पीटी, वॉलीबाल, योग, यातायात नियम, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन आदि में प्रशिक्षित प्राप्त किया। पीटी, वॉलीबाल, योग और फाइन आर्ट की प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की कैडेट्स ओवरऑल चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

सीएटीसी 183 कैंप 32 यूपी गर्ल्स बटालियन का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉ. वंदना याज्ञिक ने किया। कमांड अधिकारी अतुल्य सिंह गौतम एवं मेजर प्रीति के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। शिविर के लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह, लेफ्टिनेंट शीलू सिंह, लेफ्टिनेंट प्रेमलता समाधिया, थर्ड आफिसर शमीमा मिर्जा रहीं। शिविर में बुंदेलखंड के विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के 32 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के 394 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के संस्थापक पारसनाथ यादव, प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा यादव, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने कैडेट्स का स्वागत किया और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया, अल्का यादव, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, आकांक्षा दुबे, रजनी यादव, जुनैद रजा, नारायणदास, प्रकाश नारायण साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed