फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1530 sample examine no corona infected found

1530 की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Wed, 17 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
1530 sample examine no corona infected found
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 1530 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की गति बीते दिनों से बढ़ गई है। यहां पर एक सप्ताह तक एक भी संक्रमित नहीं मिल रहा था, लेकिन अब एक दिन के अंतराल पर संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। कोविड नियमों का पालन कर बचाव करें।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटरों से 1530 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 621 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेज दिए गए। साथ ही नौ सैंपल ट्रूनॉट किट व 900 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें एंटीजन व ट्रूनॉट किट के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। जिले में संक्रमितों की संख्या 3489 हो चुकी। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3439 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में तीन संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1234 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

---
मंगलवार को लिए गए 1530 सैंपलों की जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed