{"_id":"5bae9345867a557ff9675036","slug":"151538167621-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया जाएगा सम्मानित
Updated Sat, 29 Sep 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यकर्ता का होगा सम्मान
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सितंबर माह को पोषण माह के रुप में मनाया जा रहा है। इसमें कुपोषण को दूर करने व सुपोषण की के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता (आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम), पंचायती राज विभाग, ब्लॉक तथा जनपद स्तर के स्टाफ़ को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार किया जाएगा।
प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार ने पत्र के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि यह अवार्ड कार्यक्रम अक्तूबर माह के द्वितीय सप्ताह में दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त सूचना के आधार पर चयनित कार्यकर्ताओं को पुरस्कार के लिए दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। पुरस्कार चिन्हिकरण के लिए प्रदेश के सभी जिलों से पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का विवरण भी मांगा गया है। व्यक्तिगत रूप से पोषण माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा, एएनएम, शिक्षक, लेडी सुपरवाइजर, पंचायत सेवक को पुरुस्कृत किया जाएगा। पोषण माह के दौरान सहयोगी विभागों जैसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज, शिक्षा विभाग आदि से 3 लोगों को पुरस्कार के लिए नामित किया जाएगा। पोषण माह के दौरान सराहनीय नेतृत्व करने के लिए जिलाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा प्रभारी एवं सीडीपीओ को भी पुरस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश को भी सम्मानित किया जाएगा। इस माह के दौरान बेहतर सोशल मीडिया कैंपेन, पोषण माह की थीम को समुदाय तक बेहतर संप्रेषण एवं प्रसार एवं प्रचार के नवीन तरीकों का उपयोग करते हुए समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रदेश को भी सम्मानित एवं पुरस्कार किया जाएगा।